फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 43 Pradhans of Assam visited the villages of UP

हरदोईः असम के 43 प्रधानों ने देखे यूपी के गांव

Mon, 26 Sep 2022 12:10 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 26 Sep 2022 12:10 AM IST
विज्ञापन
Hardoi, 43 Pradhans of Assam visited the villages of UP
फोटो-28- ग्राम पंचायत हथोड़ा में मौजूद असम के प्रधानों की टीम - फोटो : HARDOI
कछौना। ब्लॉक की ग्राम सभा पुरवा व हथौड़ा में रविवार को असम की 43 ग्राम पंचायतों के प्रधानों ने विकास कार्यों की जमीनी हकीकत परखी। इसके बाद यहां के मॉडल की सराहना की।
विज्ञापन

असम सरकार ने 60 प्रधानों का चयन किया गया था। रविवार दोपहर प्रधान संघ अध्यक्ष असम विक्रम गोगई के साथ 43 प्रधान और तीन फैकल्टी सदस्य यहां पहुंचे।
उन्होंने पुरवा पहुंच कर पंचायत भवन, पूर्व माध्यमिक विद्यालय, दूध डेयरी, पानी टंकी सहित तालाब विकास को देखा एचसीएल फाउंडेशन की तरफ से चलाई जा रही दूध डेयरी कि प्रशंसा की।
विज्ञापन

इसके बाद ग्राम पंचायत हथौड़ा टीम पहुंची जहां प्रधान हेमलता ने गुलाब का फूल देकर इन सभी का स्वागत किया। इसके बाद पंचायत भवन व एचसीएल की तरफ ग्राम पंचायत में लगवाई गई सेनेटरी नेपकिन मशीन, बायो गैस, कालीन उद्योग व आंगनबाड़ी, प्राथमिक विद्यालय का भ्रमण कर ग्राम पंचायत में लगे सौर ऊर्जा प्लांट को भी देखा।
विज्ञापन
विज्ञापन

असम प्रधान संघ अध्यक्ष विक्रम गोगोई ने कहा कि हरदोई का कल्चर बहुत अच्छा लगा। उनके यहां पंचायत सदस्यों को दो हजार रुपये मासिक मानदेय मिलता है हरदोई में नहीं दिया जाता है।
यह व्यवस्था लागू होनी चाहिए। प्रधानमंत्री आवास, शौचालय आदि की विस्तृत जानकारी ली साथ ही कहा कि वापस जाकर असम में भी हरदोई मॉडल की तरह विकास कार्य कराने का प्रयास करेंगे।

इस मौके पर उदित राम ब्रम्हा, फैकल्टी सदस्य मुद्र पवन मेडी कश्यप, किशोर ब्रम्हा, पंचायतीराज निदेशालय लखनऊ के प्रशिक्षण संस्थान से आए परामर्श दाता मनीष कुमार, बीडीओ प्रमोद अग्रवाल, एचसीएल के भुआल प्रजापति, योगेश कुमार, पुरवा प्रधान छविनाथ मौर्य सहित पंचायत विभाग व स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी और कर्मी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed