फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 4.23 lakh irregularities caught in the repair and purchase of handpumps and street lights

Hardoi News: हरदोईः हैंडपंप और स्ट्रीट लाइट की मरम्मत व खरीद में पकड़ी 4.23 लाख की गड़बड़ी

Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 11 Dec 2022 10:57 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, 4.23 lakh irregularities caught in the repair and purchase of handpumps and street lights
हरदोई। हैंडपंप मरम्मत, स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और खरीद में 4.23 लाख से अधिक की गड़बड़ी पकड़ी गई है। मामले में जिलाधिकारी ने कछौना देहात (तकिया) की प्रधान और पंचायत सचिव को नोटिस दिया है। इसमें 15 दिन में साक्ष्य सहित जवाब मांगा गया हैं।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने यह कार्रवाई फिरदौस जहां के शिकायती पत्र पर जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी और डीआरडीए के सहायक अभियंता की जांच रिपोर्ट में गड़बड़ी की पुष्टि पर शुरू की है।
विज्ञापन

उन्होंने प्रधान शायरा बानो और पंचायत सचिव अरविंद कुमार से जवाब-तलब किया है। प्रधान से कहा है कि उत्तर संतोषजनक न होने पर पंचायतीराज अधिनियम के तहत कार्रवाई की जाएगी। पंचायत सचिव को विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

ऐसे की गई गड़बड़ी
जांच रिपोर्ट में कहा गया है कि हैंडपंप मरम्मत के लिए 50,500 रुपये की भुगतान पत्रावली में मरम्मत कराए गए हैंडपंपों की फोटो नहीं लगाई गई हैं। ग्रामीणों ने बयान दिए हैं कि प्रधान को जानकारी देने के बाद ही मरम्मत कराई जाती है।
ऐसे ही हैंडपंप रीबोर के लिए 2,16,320 रुपये का भुगतान किया गया है। फैय्याज के घर के निकट हैंडपंप खराब मिला। इसे डेड स्टॉक रजिस्टर में दर्ज नहीं किया गया है।

स्ट्रीट लाइट की मरम्मत और खरीद की जांच में कई लाइटें क्रियाशील नहीं मिली। सामुदायिक विकास केंद्र और मजरा तकिया में लाइटें बंद बताई गईं। ऐसे ही सामुदायिक शौचालय में टाइल्स लगवाने के लिए 1,56,586 रुपये खर्च किए गए हैं, लेकिन शौचालय क्रियाशील नहीं मिला।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed