फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hardoi, 10 years imprisonment for three brothers in culpable homicide

हरदोईः गैर इरादतन हत्या में तीन भाइयों को 10 साल का कारावास

Mon, 31 Oct 2022 09:03 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Oct 2022 09:03 PM IST
विज्ञापन
Hardoi, 10 years imprisonment for three brothers in culpable homicide
हरदोई। सत्र न्यायाधीश राज कुमार सिंह ने होरी लाल हत्याकांड के दोषी तीन सगे भाइयों को 10 वर्ष की सजा सुनाई है। इसके अलावा 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया है। जुर्माना अदा करने की दशा में 3 माह का अतिरिक्त कारावास उन्हें भुगतना होगा।
विज्ञापन

सुरसा थाना क्षेत्र के गांव खुद्दी मजरा फरीदपुर निवासी रामादेवी ने 15 सितंबर 2013 को मुकदमा दर्ज कराया था। इसमें कहा था कि घर के पड़ोस में श्री कृष्ण की दीवार है। दीवार से सटा छप्पर रखा है।
विज्ञापन

14 सितंबर 2013 को श्री कृष्ण, मुन्नीलाल, राजाराम आए और गालियां देने लगा। इन लोगों ने पति और उसके बेटे सुशील व रिंकू से कहा कि छप्पर का पानी आने से उनकी दीवार गिर जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पति व बेटों ने गाली देने से मना किया, तो इन लोगों ने लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया। जिससे पति होरी लाल, बेटा सुशील गंभीर रूप से घायल हो गए। वह बचाने गई तो उसे भी मारा पीटा।
उसके पति की मौके पर ही मौत हो गई थी। तहरीर के आधार पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज की थी। विवेचना के बाद पुलिस ने श्री कृष्ण, राजाराम मुन्नी लाल के खिलाफ चार्जशीट न्यायालय में दाखिल की थी।

अभियोजन पक्ष से पैरवी कर रहे शासकीय अधिवक्ता सत्येंद्र सिंह, सूरज पाल सिंह ने कहा कि दोनों पक्षों की दलीलों को सुनने के बाद जज ने फैसला सुनाया है। दोषियों को पुलिस अभिरक्षा में लेकर जेल भेज दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed