{"_id":"64e39f3daf397f357f098984","slug":"har-har-bam-bam-bholes-cheers-engaged-in-kanwad-yatra-tableaux-fascinate-hardoi-news-c-213-1-hra1001-2434-2023-08-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कांवड़ यात्रा में लगे हर-हर, बम-बम भोले के जयकारे, झांकियों ने मन मोहा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कांवड़ यात्रा में लगे हर-हर, बम-बम भोले के जयकारे, झांकियों ने मन मोहा
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। सोमवार को कस्बा का वातावरण भक्तिमय हो गया। कांवड़ यात्रा में हर-हर, बम-बम भोले के जयकारों से माहौल शिवमय हो गया। यात्रा में शामिल झांकियों ने लोगों का मनमोह लिया।
श्री बम भोले हीरा लाल कांवड़ समिति के तत्वावधान में मोहल्ला चौपार टोला से शिवभक्त शनिवार को गंगाजल लेने नानामऊ घाट बांगरमऊ गए थे। सोमवार को वहां से वापस आने के बाद भव्य शोभायात्रा यात्रा बम-बम भोले के जयकारों के साथ नगर में निकाली गई। कांवड़ यात्रा मोहल्ला चौपार टोला से मुख्य मार्ग होते हुए कोतवाली तक गई, वहां से वापस नत्था वाली गली से होते हुए शोराकोठी और श्रीमहावीर जी के मंदिर स्थित शिव मंदिर में शिवभक्तों ने जलाभिषेक किया।
शोभायात्रा में भगवान अमरनाथ की झांकी, शिव-पार्वती सहित अन्य भगवान की झांकिया आकर्षण का केंद्र रहीं। लोगों ने कांवड़ियों का जगह-जगह स्वागत किया। मुकेश गुप्ता, हीरा लाल, रवि चौधरी, गोविंद राठौर सहित बड़ी संख्या में शिवभक्त शामिल रहे।