फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hanuman St. , chef please ...

हनुमान गोसाई, कृपा करो महाराज...

Mon, 06 Apr 2015 12:44 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/ अमर उजाला, हरदोई Updated Mon, 06 Apr 2015 12:44 AM IST
विज्ञापन
Hanuman St. , chef please ...

बाला जी महाराज समिति के तत्वावधान में शनिवार की देर

विज्ञापन
शाम आनंद टाकीज परिसर में हुए बालाजी महाराज के भव्य जागरण के दौरान समां पूरी तरह हनुमान मय दिखाई दिया। आरती से लेकर पूरी रात चले संगीतमय जागरण के दौरान लोगों की जुबान पर जय जय जय हनुमान गोसाई, कृपा करो महाराज के ही स्वर सुनाई देते रहे।

बाला जी हास्पिटल के समीप देर रात हुए बालाजी महाराज के जागरण से पूर्व ही परिसर के इर्द गिर्द सुबह से ही माहौल संकट मोचन की भक्ति में डूबा नजर आया। ढोलक की थाप और वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों पर भक्तों ने जमकर मारुति नंदन का गुणगान किया।

बाला जी महाराज समिति द्वारा हुए जागरण में मंदिर के आस पास भक्तों की तालियों के बीच जय हनुमान ज्ञान सुख सागर, जय कपीस तिंहु लोक उजागर की पंक्तियां गूंजती नजर आई। जागरण के शुभारंभ से पूर्व पहले मेहंदीपुर बालाजी महाराज की ज्योति व बाला जी महाराज का पूजन-अर्चन किया गया।

डा. सीपी कटियार के द्वारा छप्पन भोग लगाने के साथ मेहंदीपुर बालाजी की आरती में भी शामिल हुए। इस दौरान डा. अजय सिंह, सनी पाठक, आलोक मुंशी, शोभित पाठक, राजाराम दीक्षित, अवनीश दीक्षित, नरेंद्र कटियार, रानू गुप्ता, संदीप सिंह आदि मौजूद थे।

उधर, बालाजी महाराज समिति के तत्वावधान में हुई भजन संध्या में नरेंद्र शाहजहांपुर, मीना सिंह लखनऊ, आदित्य मुरादाबाद, रोहित मिश्रा द्वारा पेश किए गए। हनुमान के भजनों ने वाद्य यंत्रों की स्वर लहरियों पर ऐसा समां बांधा कि सुनने वाले भी मंत्रमुग्ध हो गए।

इस मौके पर बृजेश गुप्ता, ओम प्रकाश शुक्ला, शीलू शुक्ला, कौशलेंद्र दीक्षित, शीलू शुक्ला, कौशलेंद्र दीक्षित, विकास गुप्ता, केशरी मिश्रा, सागर गुप्ता, संजू आर्य, विजय पंडित, रिंकू मिश्रा, अजय पांडे, रमन दीक्षित, रवीकांत आदि मौजूद थे। उधर, बालाजी महाराज समिति द्वारा रविवार को एक वृहद भंडारे का भी आयोजन किया गया, जिसमें समिति के सदस्यों के अलावा शहर के श्रद्धालुओं ने भी हिस्सा लिया।

भंडारे में सबसे पहले कन्या भोज उसके बाद अन्य श्रद्धालुआें को भोज कराया गया। इस कार्यक्रम में भी भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस मौके पर डा. सीपी कटियार, छोटे भईया, बिपिन, रानू गुप्ता, रवि श्रीवास्तव, रघुवीर शरण दीक्षित, शिवाकांत आदि मौजूद थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed