फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hangover hanging in the garden

बगीचे में फांसी पर लटकता मिला छात्र

Thu, 18 Apr 2019 10:55 PM IST
hardoi Published by: प्रभापुंज मिश्रा Updated Thu, 18 Apr 2019 10:55 PM IST
विज्ञापन
Hangover hanging in the garden
- अमित (फाइल फोटो)। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
कासिमपुर थाना क्षेत्र के दुलारपुर गांव के मजरा आट में नौ वर्षीय छात्र का शव गांव के बाहर बगीचे में फांसी पर लटकता मिला। बुधवार शाम से लापता छात्र के पिता ने हत्या की आशंका जताई है। पुलिस ने शव का पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन



मजरा आट निवासी संतोष कुमार राठौर का बेटा अमित (9) प्राथमिक विद्यालय में कक्षा चार का छात्र था। बुधवार शाम लगभग छह बजे वह अपने घर के बाहर से अचानक लापता हो गया। देर रात तक न लौटने पर संतोष कुमार राठौर ने यूपी-100 पुलिस को घटना की सूचना दी। पुलिस ने अमित को काफी देर तक तलाशा, लेकिन उसका कहीं पता नहीं चल सका।
विज्ञापन


गुरुवार सुबह लगभग पांच बजे कुछ ग्रामीण शौच के लिए गए तो अमित का शव गांव के बाहर बगीचे में एक पेड़ पर लटकता मिला। सूचना पर परिजन और पुलिस मौके पर पहुंच गई। पिता ने बेटे की हत्या कर शव फांसी पर लटकाए जाने का आरोप लगाया है, लेकिन किसी से रंजिश न होने की बात बताई।
विज्ञापन
विज्ञापन


अमित पांच भाइयों में चौथे नंबर का था। कासिमपुर क्षेत्र प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश कुमार सिंह ने बताया कि मृतक के पिता की सूचना के आधार पर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed