{"_id":"662966306fb8e2aa66051ef4","slug":"half-finished-work-of-odf-plus-notice-to-two-secretaries-hardoi-news-c-213-1-hra1001-113729-2024-04-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: ओडीएफ प्लस के आधे-अधूरे काम, दो सचिवों को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: ओडीएफ प्लस के आधे-अधूरे काम, दो सचिवों को नोटिस
विज्ञापन
हरदाई। गांवों को स्वच्छ भारत मिशन के तहत साफ-सुथरा बनाया जा रहा है। इसके लिए ओडीएफ प्लस के काम कराए जा रहे हैं।
विकास खंड कोथावां की दो ग्राम पंचातयों में काम ही पूरे नहीं हो पाए हैं। इससे ग्रामीणों को इसका लाभ नहीं मिल रहा है।
गांवों को ओडीएफ प्लस बनाए जाने के काम जिम्मेदारों ने अभी शुरु नहीं किए है और जहां पर शुरु हुए हैं वहां पूरे नहीं हो पाए हैं। विकास खंड कोथावां की ग्राम पंचायत नगवां और कल्याणमल में ओडीएफ प्लस के काम अधूरे होने पर जिला पंचायत राज अधिकारी विनय कुमार सिंह ने नाराजगी जाहिर की है।
उन्होंने गांवों में ठोस और तरल अपशिष्ठ प्रबंधन के कामों का जायजा लिया। काम आधे-अधूरे मिले। करीब 28 लाख की लागत से कराए जाने वाले कामों में कमियों से पंचायतों में ठोस और तरल अपशिष्ठ प्रबंधन नहीं कराया जा रहा है। रिकवरी रिर्सोस सेंटर के कामों में लापरवाही पर डीपीआरओ ने दोनों ग्राम पंचायतों के पंचायत सचिवों को नोटिस जारी किए हैं।
बताया कि पंचायत सचिवों से जवाब-तलब किया गया है। पंचायत सचिवों को आदेश दिए गए हैं कि काम को तय समयावधि में पूरा कराएं। काम पूरे न होने और जवाब संतोषजनक न होने पर आगे की कार्रवाई की जाएगी।