फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Hail havoc, mango blossom

Hardoi News: ओलों का कहर, आम का बौर झड़ा

Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 22 Mar 2023 12:43 AM IST
विज्ञापन
Hail havoc, mango blossom
पिहानी/भरावन। मंगलवार की दोपहर में हुई तेज बारिश और ओलावृष्टि ने किसानों को परेशान कर दिया। ओलों ने बौर को झाड़ कर रख दिया है। गुड्डू खां, चंद्रकांत द्विवेदी, शकील, राना सिंह, चंद्रभान, सुरेंद्र विक्रम ने बताया कि बारिश के आसार देख कर गेहूं की कटाई कर काफी किसानों ने बोझ बनाने से शुरू कर दिए थे। मंगलवार को यह बोझ भीग गए। यही हालत सरसों, लाही व मटर की फसल की हुई है। राधेलाल, मोहम्मद वसीम, अनवार, रामकुमार, अनिल त्रिपाठी व अवनेंद्र आदि ने बताया कि ओला गिरने से आम का बौर झड़ गया है। इससे अपेक्षा से काफी कम पैदावार होगी।
विज्ञापन

पिहानी-जेबीगंज मार्ग, कटरा बाजार और जूनियर हाईस्कूल रोड आदि मुख्य सड़कों पर बारिश से हुए जलभराव ने लोगों की दिक्कतें बढ़ाईं। कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय, विद्युत उपकेंद्र परिसर, प्राथमिक विद्यालय कलां परिसर में कीचड़ और जलभराव से बच्चों, शिक्षकों व कर्मचारियों को परेशानी का शिकार होना पड़ा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed