{"_id":"67b4bdd04575eed00309fd4d","slug":"growth-and-production-of-plants-of-rabi-crops-will-be-affected-due-to-increased-temperature-hardoi-news-c-213-1-hra1001-127022-2025-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: बढ़े तापमान से रबी की फसलों के पौधों का विकास और उत्पादन होगा प्रभावित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: बढ़े तापमान से रबी की फसलों के पौधों का विकास और उत्पादन होगा प्रभावित
विज्ञापन
हरदोई। फरवरी माह का पहला पखवाड़ा ही बीता है और दिन के तापमान में बढ़ोतरी जारी है। बढ़े तापमान से रबी फसलों के पौधों का विकास और उत्पादन प्रभावित होगा। तापमान बढ़ने से रबी फसलों के पौधों की बढ़वार तो बढ़ जाताी है, लेकिन पौधों का विकास नहीं हो पाता। तापमान के कारण ही पौधों में बाली निकलने लगती है और उसमें दाना भी कम संख्या में ही पड़ पाता है।
मौसम में हो रहे बदलाव और दिन के तापमान में हो रही बढ़ोतरी ने किसानों के माथे पर चिंता का पसीना ला दिया है। तापमान बढ़ने से रबी फसलों की बढ़वार तो दिखाई दे रही है, लेकिन पौधों का विकास अपेक्षानुसार नहीं हो पा रहा है। पौधों का विकास न होने से रबी फसलों के उत्पादन पर भी प्रभाव पड़ेगा। कृषि विज्ञान केंद्र तत्योरा के अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने बताया कि फरवरी माह के इन दिनों में 18-20 डिग्री सेल्सियस के स्थान पर 20-28 डिग्री सेल्सियस तापमान हो गया है। तापमान बढ़ने से रबी फसलों में गेहूं आदि की फसलें तेजी से बढ़ती हैं, लेकिन विकास नहीं हो पाता है। बताया कि इस असर उत्पादन पर पड़ेगा। कम उत्पादन होने से किसानों की मेहनत और लागत का भी परता नहीं आ पाता है।
-- -- --
तापमान में उतार-चढ़ाव से माहू कीट का प्रकोप बढ़ा
कृषि विज्ञान केंद्र तत्योरा के अध्यक्ष कृषि वैज्ञानिक डॉ. केके सिंह ने बताया कि मौसम और तापमान में हो रहे उतार-चढ़ाव से फसलों पर माहू कीट और फल व फली छेदक कीटों का प्रकोप बढ़ा है। माहू कीट का सरसों की फसल पर अधिक प्रकोप हो रहा है। माहू कीट पत्तियों और फलियों से रस चूस लेता है। जिससे पौधा कमजोर हो जाते हैं और उत्पादन में कमी आती है। बताया कि मटर, चना, अरहर, बैगन, टमाटर आदि में फल और फली छेदक कीट का प्रकोप बढ़ जाता है। जिससे फसल और उत्पादन प्रभावित होता है। लहसुन और प्याज की फसलों में भी रोग की आशंका रहती है। किसानों को बचाव के लिए जागरूक और कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की जानकारी दी जा रही है।
विज्ञापन
-- -- --
गेहूं के खेतों में बनाए रखें नमी
डॉ. केके सिंह ने बताया कि माहू कीट, फल और फली छेदक कीट से बचाव के लिए कीटनाशक दवाओं के छिड़काव की सलाह दी जा रही है। बढ़ रहे तापमान में रबी फसलों को सुरक्षित और अच्छे उत्पादन के लिए खेतों में नमी बनाए रखने के लिए सिंचाई और नियमित देखभाल की सलाह दी जाती है।