{"_id":"64594a370a63c5da9f04ce34","slug":"grandmother-killed-granddaughter-injured-in-pickup-collision-hardoi-news-c-12-1-222575-2023-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिकअप की टक्कर से दादी की मौत, पोती घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिकअप की टक्कर से दादी की मौत, पोती घायल
विज्ञापन
हरदोई। शहर में सरकुलर रोड कन्हई पुरवा के पास तेज रफ्तार में आ रही पिकअप ने पीछे से बाइक सवार को टक्कर मार दी। बाइक सवार महिला की मौत हो गई, जबकि साथ छोटी पोती व पुत्र घायल हो गया। बेटे को हल्की चोटें आईं हैं।
सोमवार को कोतवाली शहर के भदैचा गांव निवासी राजीव तिवारी की पत्नी मंजू तिवारी (50) व सात वर्षीय श्रेया तिवारी पुत्री अंकित को लेकर दवा लेने अस्पताल छोटे बेटे अंकुर तिवारी के साथ आ रही थी। शहर में बिलग्राम चुंगी से सर्कुलर रोड की ओर कन्हई पुरवा के पास पिकअप ने बाइक में पीछे से टक्कर मार दी। मंजू तिवारी, श्रेया तिवारी और अंकुर तीनों घायल हो गए। सभी को मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां मंजू ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया।
श्रेया की हालत नाजुक बताई गई है। अतिरिक्त कोतवाल रामकेवल तिवारी ने बताया कि वाहन की तलाश की जा रही है। परिजनों ने तहरीर दे दी है। रिपोर्ट दर्जकर कार्रवाई की जाएगी।