फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Governor Anandi Ben Patel will come to the city today, will stay for four and a half hours

Hardoi News: आज शहर आएंगी राज्यपाल आनंदी बेन पटेल, साढ़े चार घंटे रहेंगी

Sun, 01 Jun 2025 11:02 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 01 Jun 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Governor Anandi Ben Patel will come to the city today, will stay for four and a half hours
हरदोई। राज्यपाल आनंदी बेन पटेल आज भ्रमण पर आएंगी। वह करीब 4.25 घंटा विभिन्न कार्यक्रमों, बैठकों और निरीक्षण के लिए समय देंगी। कार्यक्रम के अनुसार वह 9.30 बजे पुलिस लाइन हेलीपैड पर पहुंचेगी। वहां से कार से जिला कारागार जाएंगी।
विज्ञापन

प्रभारी अधिकारी वीआईपी सुनील कुमार त्रिवेदी ने राज्यपाल का मिनट-टू-मिनट कार्यक्रम जारी कर दिया है। बताया कि राज्यपाल का हेलीकॉप्टर सोमवार को पुलिस लाइन में उतरेगा। वहां से वह सुबह 9:30 बजे कार से जिला कारागार जाएंगी। 10.15 बजे तक वहां रहेंगी। सुबह 10.15 बजे शाहजहांपुर रोड पर स्टेट्स क्लब में जिला प्रशासन के कार्यक्रम में शामिल होंगी। वहां पर आंगनबाड़ी किट और अन्य योजनाओं के लाभार्थियों को सामग्री भी वितरित करेंगी।
विज्ञापन

सुबह 11.55 बजे राज्यपाल कलक्ट्रेट स्थित स्वामी विवेकानंद सभागार आएंगी। वहां दोपहर 12 बजे से डीएम अनुनय झा, एसपी नीरज कुमार जादौन, सीडीओ सौम्या गुरूरानी व अन्य अधिकारियों के साथ बैठक करेंगी। दोपहर एक बजे से रेडक्रॉस सोसाइटी के संबंध में बैठक करेंगी। दोपहर 1.10 बजे पीडब्ल्यूडी गेस्ट हाउस आएंगी और वहां पर करीब 35 मिनट का समय रिजर्व रहेगा। 1.55 बजे हेलीकॉप्टर से लखीमपुर खीरी के लिए रवाना हो जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

---
प्रशासन ने सभी बंदोबस्त कराए, डीएम ने परखी व्यवस्थाएं
राज्यपाल के भ्रमण कार्यक्रम के चलते रविवार को जिलाधिकारी अनुनय झा और सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने कार्यक्रम स्थल का जायजा लिया। वहां पर विभागों की तरफ से लगाई जाने वाली प्रदर्शनी के स्टॉल, मंच और अन्य सुरक्षा बंदोबस्त की जानकारी ली। डीएम ने अधिकारियों से कहा कि सभी व्यवस्थाएं चाक-चौबंद रखी जाएं। डीपीओ से कहा कि आंगनबाड़ी केंद्र के बच्चों और कार्यकर्ताओं का समय से पहले कार्यक्रम स्थल पर पहुंचना सुनिश्चित करा लिया जाए। अधिकारियों से विभागवार पूरी जानकारी लें। जिला कारागार में सभी व्यवस्था और साफ-सफाई दुरुस्त रखने के निर्देश जेल अधीक्षक को दिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed