{"_id":"68695dbd0b750143ca0386fe","slug":"government-should-stop-school-pairing-order-akshat-hardoi-news-c-213-1-hra1001-133868-2025-07-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"विद्यालय पेयरिंग आदेश पर सरकार रोक लगाए : अक्षत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
विद्यालय पेयरिंग आदेश पर सरकार रोक लगाए : अक्षत
विज्ञापन
हरदोई। विद्यालयों की पेयरिंग के विरोध में उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के पदाधिकारियों ने उच्च शिक्षा राज्यमंत्री रजनी तिवारी से मुलाकात की। पदाधिकारियों ने उन्हें ज्ञापन सौंपा। संघ के जिलाध्यक्ष ने मांग की कि विद्यालयों के पेयरिंग आदेश पर सरकार रोक लगाए।
संघ के प्रांतीय आह्वान पर शनिवार को पदाधिकारियों ने प्रांतीय कोषाध्यक्ष शिव शंकर पांडेय के नेतृत्व में उच्च शिक्षा राज्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन के माध्यम से मुख्यमंत्री से मांग की कि हजारों विद्यालयों को पेयरिंग के नाम पर बंद न किया जाए। प्रदेश में 150 से कम छात्र संख्या वाले प्राथमिक विद्यालय और 100 से कम छात्र संख्या वाले उच्च प्राथमिक विद्यालय को प्रधानाध्यापक विहीन किया जा रहा है। इससे प्रधानाध्यापक को सरप्लस घोषित कर दिया गया है।
प्रदेश कोषाध्यक्ष ने कहा कि 50 छात्र संख्या से कम वाले विद्यालयों की पेयरिंग असंवैधानिक व अनुचित है। इस आदेश पर सरकार को रोक लगानी चाहिए। पेयरिंग के आदेश से शिक्षक आंदोलित हैं। जिलाध्यक्ष ने पेयरिंग पर रोक, पुरानी पेंशन बहाली, 2004 बैच के शिक्षकों के पुरानी पेंशन का मेमोरेंडम लागू करने, प्राइवेट स्कूलों में पढ़ने वाले बच्चों को सरकारी स्कूलों की तुलना में दिए जा रहे प्रोत्साहन, नामांकन में आधार की अनिवार्यता, शिक्षकों की पदोन्नति, स्थानांतरण एवं अन्य शिक्षक की समस्याओं पर ध्यान दिया जाए। जिला मंत्री विपिन सिंह, ललित शुक्ला, रुपेश अवस्थी, अमित पांडेय, हिमांशु श्रीवास्तव, विवेक मिश्रा, अनिल वर्मा, अनुराग अवस्थी, पंकज सिंह, मोहित तिवारी आदि मौजूद रहे।