फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government medicines found lying on the banks of pond in Kachhuna

कछौना में तालाब किनारे पड़ी मिलीं सरकारी दवाएं

Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
अमर उजाला, हरदोई
अमर उजाला, हरदोई Updated Thu, 04 May 2017 12:10 AM IST
विज्ञापन
Government medicines found lying on the banks of pond in Kachhuna
तालाब किनारे पड़ी दवाइयों को देखते लोग। - फोटो : amar ujala
सरकारी अस्पताल में बांटने के लिए शासन से भेजी गईं आयरन और फोरिक एसिड की करीब दो बोरा गोलियां कछौना के बाहर एक तालाब के किनारे पड़ी मिलीं। सूचना के बावजूद सीएचसी से कोई भी डॉक्टर और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। वर्ष 2016 में पैक इन दवाओं पर एक्सपायरी डेट 2018 लिखी है।  कछौना का सीएचसी स्टेशन रोड पर है। अस्पताल से करीब 500 मीटर दूर हरदोई लखनऊ रोड किनारे एचसीएल आफिस के सामने तालाब गंदे पानी का तालाब है। सड़क के दूसरे छोड़ पर बिजली मैकेनिक की दुकान है।
विज्ञापन


बुधवार शाम करीब 5:30 बजे बिजली मैकेनिक सानू तालाब किनारे गया था। वहां दवाएं पड़ी देखी। कुछ देर में मौके पर भीड़ लग गई। तालाब किनारे पड़ी दवाएं आयरन और फोरिक एसिड की गोलियां थीं। दवाओं के रैपर पर यूपीजीएस नाट फार सेल लिखा था। यानी ये दवाएं सरकारी अस्पताल में ही इस्तेमाल करने के लिए हैं।
विज्ञापन


करीब दो बोरा दवाएं कुछ पानी में पड़ी थीं बाकी किनारे फैली थीं। वर्ष 2016 में पैक दवाओं पर एक्सपायरी डेट 2018 लिखी थी। सूचना के बावजूद सीएचसी अधीक्षक डा आरपी दीक्षित और अस्पताल को कोई भी कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचा। अधीक्षक का कहना था कि दवाइयां हमारे सीएचसी की नहीं है। हो सकता है कोई बाहर का व्यक्ति दवाएं फेंक गया हो। इस संबंध में सीएमओ डॉ. पीएन चतुर्वेदी का कहना था कि मामला हमारी जानकारी में नहीं है। आपसे पता चला है, अभी सीएचसी अधीक्षक से जानकारी लेते हैं। मामले की जांच कराकर दोषी के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed