फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Government aware of daughters' education and career: MLA

बेटियों की शिक्षा और कॅरियर के प्रति सरकार सजग: विधायक

Sun, 07 Mar 2021 10:44 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 07 Mar 2021 10:44 PM IST
विज्ञापन
Government aware of daughters' education and career: MLA
गांधी भवन में सम्मान समारोह में मेधावी महिलाओं को स्मृति चिह्न देते सवायजपुर विधायक माधवेंद्र प - फोटो : HARDOI
हरदोई। विधायक माधवेंद्र प्रताप सिंह रानू ने कहा कि बेटियों की शिक्षा और उनके कॅरियन के प्रति सरकार सज है। उनकी प्रगति के लिए मिशन शक्ति के साथ कई योजनाएं संचालित कर रही है। उन्होंने यह बात रविवार को गांधी भवन में आप और हम चेतना मंच के तत्वाधान में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के उपलक्ष्य में आयोजित महिला सम्मेलन व सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि कही।
विज्ञापन

बरेली से आई राष्ट्रीय शूटर अलका सिंह ने कहा कि आज महिलाएं विभिन्न क्षेत्रों में पहुंच रही हैं, लेकिन अभी उन्हें विकास के और अवसर देने की जरूरत है। दोनों अतिथियों ने आत्मनिर्भर बेटियों की माताओं इंदुबाला शुक्ला, अनीता अवस्थी, रमा सिंह, ममता दुबे, विनीता पांडेय, हर्षिता सिंह बघेल, आरती शुक्ला को स्मृतिचिह्न देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

इनकी बेटियां प्रोफेसर, डॉक्टर, इंजीनियर और बहुराष्ट्रीय कंपनियों में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। कोरोना काल में जन सेवा सहयोग करने वाली आलोकिता श्रीवास्तव, मंजू वर्मा, अनुराधा मिश्रा, वंदना तिवारी, चेतना शुक्ला व शोभना सिंह को कोरोना योद्धा सम्मान प्रदान किया गया। सामाजिक क्षेत्र विशेषक महिला व बाल विकास के लिए काम करने वाली इनरव्हील क्लब की पूर्व प्रेसीडेंट चित्रा वाजपेयी, बेटियां फाउंडेशन की जिला संयोजक निरमा देवी व 10 वर्ष से कम उम्र की बच्चियों का नि:शुल्क आपरेशन चिकित्सा कराने के लिए रानी कटियारी अस्पताल की डायरेक्टर अंजली सिंह को समाज सेवा सम्मान से सम्मानित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

कन्या भ्रूण हत्या का विरोध व समाज को जागरूक करने वाली रंगकर्मी अंजली सिंह को नारी चेतना सम्मान प्रदान किया गया। मेधावी छात्रा में सुयशा सिंह, दीक्षा द्विवेदी व मूकबधिर कलाकार सोनी सिन्हा को प्रतिभा सम्मान दिया गया। देशगीत प्रस्तुत करने वाली कलाकार अनाहिता द्विवेदी को बाल कलाकार सम्मान से पुरस्कृत किया गया।

अध्यक्षता मंच अध्यक्ष अनिल सिंह ने की। स्वागत मंच संयोजक कमलेश पाठक, संरक्षक अरुणेश वाजपेयी ने किया। सीमा मिश्रा, महेश मिश्र, निधि शुक्ला, राजा बक्स सिंह, अखिलेश पाठक, पारूल दीक्षित, प्रद्युम्न सिंह, संग्राम सिंह व अश्वनी सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed