फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Goods worth Rs 9 lakh burnt in fire in grocery warehouse

Hardoi News: किराने के गोदाम में लगी आगए से नौ लाख रुपये का सामान जला

Sun, 13 Oct 2024 11:43 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2024 11:43 PM IST
विज्ञापन
Goods worth Rs 9 lakh burnt in fire in grocery warehouse
पिहानी। कस्बे के मुरीदखानी में विद्युत उपकेंद्र के पास किराने के गोदाम में शनिवार शाम आग लग गई। लगभग तीन घंटे बाद आग को काबू में किया जा सका। घटना में लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान होने का अनुमान है। शॉर्ट सर्किट से आग लगने की आशंका जताई जा रही है।
विज्ञापन

पिहानी कस्बे में कोतवाली रोड निवासी राज किशोर सिंह की किराने की दुकान है। दुकान का गोदाम उन्होंने मोहल्ला मुरीदखानी में सबस्टेशन के पास एक किराए के भवन में बना रखा है। गोदाम में चिप्स, नमकीन, डायपर आदि सामग्री बड़े पैमाने पर भरी हुई थी। शनिवार शाम लगभग साढ़े छह बजे बंद गोदाम से धुआं उठता देख स्थानीय लोगों ने राजकिशोर को सूचना दी। इधर आस पास के लोगों ने निजी संसाधनों से आग बुझाने की कोशिश शुरू कर दी। कुछ देर बाद दमकल वाहन भी मौके पर पहुंच गए। रात मेें लगभग साढ़े नौ बजे आग को काबू में किया जा सका। राजकिशोर सिंह ने बताया कि लगभग नौ लाख रुपये का नुकसान घटना में हुआ है। कोतवाल सुनील कुमार दुबे ने बताया कि प्राथमिक जांच में शॉर्ट सर्किट के कारण आग लगने की बात सामने आई है। अगर कोई तहरीर मिलती है तो रिपोर्ट दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed