फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gods are pleased when ancestors are happy, one gets blessings

Hardoi News: पितृों के प्रसन्न होने से प्रसन्न होते हैं देवता, मिलता है आशीर्वाद

Thu, 28 Sep 2023 11:37 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 28 Sep 2023 11:37 PM IST
विज्ञापन
Gods are pleased when ancestors are happy, one gets blessings
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

हरदोई। आज से पितृ पक्ष शुरू हो गए हैं। पिता धर्मः पिता स्वर्गः पिता हि परमं तपः, पितरि प्रीतिमापन्ने सर्वाः प्रीयंति देवता में पितृों के महत्व का सार निहित है। पितृों को तर्पण देने से देवगण भी प्रसन्न होते हैं। श्रद्धा से किए जलदान, भोज से देवलोक में निवास करने वाले पितृों को मोक्ष मिलता है और वह धन-धान्य आदि का आशीर्वाद देते हैं।
पितृों के निमित्त पखवाड़ा आज से शुरू हो गया है। देवता, ऋषियों और पितृों के तर्पण का महत्व बताया गया है। इस पखवाड़ा में जो पारिवारिक आत्माएं देवलोक में निवास करती हैं और मोक्ष नहीं मिलता है उनके मोक्ष के लिए जलदान, ब्राह्मण भोज और गया जाने का विधान बताया गया है।
विज्ञापन

आचार्य उमाकांत शास्त्री ने बताया कि परिवार के सदस्यों की ओर से जलदान, ब्राह्माण भोज कराए जाने से देवलोक में आत्माएं प्रसन्न होती है, देवगण प्रसन्न होते हैं। बताया कि जलदान पुरुष को ही करना चाहिए। इससे पितर आशीर्वाद देते हैं, भाग्यवृद्धि, वंशवृृद्धि और धन-धान्य की प्राप्ति होती है। पितर दोष समाप्त होता है। कुंडली में पितृ दोष होने पर पूजन का विधान बताया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

आचार्य सनत कुमार मिश्रा ने बताया कि इस पखवाड़ा को महालया भी कहा गया है। पितृों की निमित्त, तृप्ति के लिए नियमित जलदान करना चाहिए। भोजनदान श्रद्धानुसार व्यक्ति कराते हैं। पितृों के प्रसन्न होने से गोधन, धन, धान्य और वंशवृद्धि का आशीर्वाद प्राप्त होता है। बताया कि सनातन धर्म, संस्कृति में ही सभी को खिलाने की क्षमता है। दोनों आचार्यों ने बताया कि जलदान के समय व्यक्ति को हाथ में कुशा जरूर धारण करनी चाहिए।

----------
इस प्रकार से करें जलदान
आचार्यगणों ने बताया कि सुबह स्नान के बाद एक लोटे में साफ जल, इसमें सफेद फूल और काले तिल डालें। हाथ में कुशा धारण कर भगवान सूर्य के सम्मुख खड़े होकर अपने पितृों का ध्यान कर जलदान करें।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed