फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   GM did not find the exact quality of tracks at Hardoi station

Hardoi News: जीएम को हरदोई स्टेशन पर नहीं मिली पटरियों की सटीक गुणवत्ता

Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 14 Feb 2026 12:03 AM IST
विज्ञापन
GM did not find the exact quality of tracks at Hardoi station
हरदोई। उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक ने शुक्रवार को काकोरी से हरदोई रेल खंड का सघन निरीक्षण किया। विशेष निरीक्षण ट्रेन और विंडो ट्रॉली के जरिए ट्रैक की सेहत परखने निकले जीएम को हरदोई स्टेशन पर पटरियों की गुणवत्ता सटीक नहीं मिली। इस पर उन्होंने पटरियों को सुधारने के निर्देश दिए। वहीं, काकोरी से बालमऊ स्टेशन के बीच रेलखंड पर 121 किमी प्रति घंटा की रफ्तार का स्पीड ट्रायल हुआ। इस पर उन्होंने संतुष्टता व्यक्त की।
विज्ञापन

उत्तर रेलवे के महाप्रबंधक अशोक कुमार वर्मा ने सुबह काकोरी स्टेशन पर रेलवे म्यूजियम और नवविकसित पार्क का निरीक्षण किया और शहीद स्मारक पर श्रद्धांजलि अर्पित की। वहां से रेलखंड की स्पीड का ट्रायल लेने के लिए निकले जीएम की विशेष ट्रेन 121 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से चली। उन्होंने इस पर संतुष्टता व्यक्त की। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले पुलों का भी सुरक्षा ऑडिट किया गया। बालामऊ स्टेशन पर निर्माण कार्यों और ट्रेन संचालन की स्थिति का जायजा लिया। दोपहर करीब 01:38 बजे स्थानीय स्टेशन पहुंचे जीएम ने सबसे पहले संरक्षा संबंधी उपकरणों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में उन्होंने टो लोड मेजरिंग उपकरण से स्थानीय स्टेशन के रेलखंड की स्थिति जांची। इसमें रेल क्लिप्स प्रभावी ढंग से कार्य करने और ट्रैक संरचना की स्थिरता बनाए रखने संबंधी जांच की गई। अधिकारियों के अनुसार डिवाइस पर 36 से कम रेटिंग आने पर उन्होंने पटरियों की सटीकता पर सवाल उठाया। उन्होंने रेलखंड को बेहतर बनाने के निर्देश दिए हैं। निरीक्षण में मुरादाबाद मंडल डीआरएम विनीता श्रीवास्तव, सीनीयर डीसीएम आदित्य गुप्ता समेत कई अधिकारी मौजूद रहे।
विज्ञापन


चरणबद्ध ढंग से समाप्त होगी रेलवे क्रॉसिंग
उत्तर रेलवे के अंतर्गत लेवल क्रॉसिंग के फाटकों को चरणबद्ध तरीके से समाप्त किया जाएगा। महाप्रबंधक ने बताया कि क्रॉसिंगों को समाप्त कर ओवरब्रिज या अंडरपास में बनाए जाएंगे। अधिकांश फाटकों को पहले ही समाप्त किया जा चुका है और शेष भी जल्द ही बंद किए जाएगा। वहीं, महाप्रबंधक ने बघौली में किसानों की तरफ से दिए गए ज्ञापन के संबंध में अधिकारियों से वार्ता कर बघौली में कुछ ट्रेनों के ठहराव कराने की बात कही है। विभागी जानकारी के अनुसार जल्दी बघौली रेलवे स्टेशन पर कुछ ट्रेनों का ठहराव संभव हो जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ज्ञापन देकर यूआरएमयू ने रखी मांग
उत्तर रेलवे मजदूर यूनियन के शाखा सचिव राजीव गुप्ता ने 24 सूत्री ज्ञापन सौंपा। इसमें कुछ प्रमुख ट्रेनों के ठहराव, हरदोई गैंग नंबर 13 के गठन, निजी अस्पताल को पैनल में शामिल करने, बालामऊ रेलवे अस्पताल में एंबुलेंस उपलब्ध कराने और जर्जर रेल आवासों की मरम्मत जैसी मांगें शामिल रहीं।




बालामऊ जंक्शन पर बनेगा नया प्लेटफार्म
उत्तर रेलवे जीएम अशोक कुमार वर्मा को बालामऊ जंक्शन के निरीक्षण के कई खामियां मिलीं। उन्होंने रेलवे क्वार्टर में संख्या-ए में मुकेश सिंह के नाम से आवंटित आवास का निरीक्षण किया। आवास में रिटायर्ड लोको पायलट दयाराम का परिवार रहता मिला। इस पर उन्होंने नाराजगी व्यक्त की और जांच के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने अग्नि शमन रूम का निरीक्षण किया। साथ ही अग्निशमन यंत्रों को सही जगह लगवाने के निर्देश दिए। टिकट घर, आईपीएस व बैटरी कक्ष समेत अन्य कार्यालयों का निरीक्षण किया। जीएम ने बताया कि बालामऊ स्टेशन पर एक नया प्लेट फार्म का निर्माण कराया जाएगा। साथ ही फाटक संख्या 258-बी पर ओवर ब्रिज का निर्माण जल्द शुरू कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed