फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   give attention on plan implement

योजनाओं के क्रियान्वयन पर विशेष ध्यान दे रही सरकार

Tue, 15 Oct 2019 12:06 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 15 Oct 2019 12:06 AM IST
विज्ञापन
give attention on plan implement
बिलग्राम। सांसद अशोक रावत और विधायक आशीष सिंह आशू की अगुवाई में सोमवार को क्षेत्र के ग्राम म्योरा से गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली गई। पदयात्रा ने क्षेत्र के विभिन्न गांवों में भ्रमण किया। इस दौरान सरकार की योजनाओं का प्रचार प्रसार करने के साथ ही जनप्रतिनिधियों ने प्लास्टिक कचरा बीन कर स्वच्छता का संदेश दिया।
विज्ञापन

म्यौरा मोड़ पर आयोजित सभा में मिश्रिख सांसद अशोक रावत ने कहा कि यात्रा के माध्यम से लोगों को प्लास्टिक कचरे के दुष्परिणाम बता उन्हें स्वच्छता अपनाने के लिए प्रेरित किया जा रहा है। उन्होंने किसान सम्मान निधि समेत अन्य योजनाओं की जानकारी दी। विधायक आशीष सिंह आशू ने कहा कि किसानों को कर्जमाफी का लाभ मिला।
विज्ञापन

आमजन को कोई परेशानी हो तो वह सीधे उनसे संपर्क करें। सभा के बाद सांसद व विधायक ने क्षेत्र के म्यौरा गांव समेत कटरी बिछुइया, कटरी छिबरामऊ व जरसेनामऊ आदि गांवों का भ्रमण किया। इस मौके पर नमामि गंगे के संयोजक अशोक सिंह, विधान सभा क्षेत्र प्रभारी केबी सिंह, चेयरमैन अनुराग मिश्रा, अभय शंकर शुक्ला, राजारमन गुप्ता, रवि सिंह, मंगतराम व परमेश तिवारी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रदूषण से वायुमंडल पर पड़ रहा प्रतिकूल प्रभाव
शाहाबाद। सांसद जय प्रकाश रावत व विधायक रजती तिवारी की अगुवाई में सोमवार को भाजपाइयों ने नगर में गांधी संकल्प पदयात्रा निकाली। यात्रा कांशीराम कालोनी, गुलाब बैंड चौराहा, सिनेमा रोड व बस स्टैंड पर भ्रमण करने के बाद बड़ी फील्ड पहुंची। जहां डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया गया।
सांसद जयप्रकाश रावत व विधायक रजनी तिवारी ने नर्मदा तीर्थ पर पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ झाड़ूू लगाकर स्वच्छता का संदेश दिया। यहां ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि नवनीत गुप्ता, अंकित मिश्रा, हाकिम सिंह, आकाश मिश्रा, दीप कमल राठौर, अमित मिश्रा, गोविंद पाठक, सर्वेश सिंह, त्रिपुरेश मिश्रा, विकास मिश्रा, प्रमोद रस्तोगी, सतेेंद्र राजपूत, दृष्टि गोचर मिश्रा व शिखर त्रिपाठी आदि मौजूद रहे।

इसके बाद ब्लॉक सभागार में बैठक हुई। सांसद जय प्रकाश रावत ने कहा कि प्रदूषण की वजह से वायुमंडल जहरीला होता जा रहा है। अगर इसी तरह से जलवायु परिवर्तन होता रहा तो जीवन संकट में पड़ जाएगा। सांसद ने कहा कि अधिकांश बीमारी स्वच्छता के अभाव में हो रही है। विधायक रजनी तिवारी ने कहा कि गांधी संकल्प पदयात्रा का उद्देश्य आमजन को प्लास्टिक मुक्त भारत व स्वच्छता का संदेश देना है। इस मौके पर नगर अध्यक्ष अमर रस्तोगी, गोपाल त्रिपाठी व अमित मिश्रा भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed