फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   girls won state kabaddi championship

बालिकाओं ने दर्ज की प्रांतीय कबड्डी प्रतियोगिता में जीत

Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 13 Oct 2019 11:48 PM IST
विज्ञापन
girls won state kabaddi  championship
संडीला में कबड्डी में विजेता बेंहदर की टीम। अमर उजाला - फोटो : HARDOI
संडीला (हरदोई)। नोएडा में 11 व 12 अक्तूबर को हुई प्रदेश स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता में बेहंदर के बच्चों ने भी हिस्सा लिया। कबड्डी के फाइनल मैच में बेहंदर की बालिकाओं ने लखनऊ की टीम को हराया।
विज्ञापन

शिक्षा क्षेत्र में सुधार लाने के लिए काम कर रही एचसीएल की ओर से हाल ही में जिला स्तरीय प्रतियोगिताएं कराई गईं। विजेताओं के लिए 11 व 12 अक्तूबर को नोएडा स्थित शिव नागर महाविद्यालय में एथलीट, कबड्डी, वॉलीबाल, फुटबाल, कैरम, बैडमिंटन, ऊंची कूद, लंबी कूद व डिस्कस थ्रो आदि खेलों की प्रांतीय प्रतियोगिता कराई गईं।
विज्ञापन

यहां से बेहंदर व कछौना ब्लॉक से कुल 43 बालकों व 31 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। ज्योति, शिल्पी, दीपिका श्रीवास्तव, श्रीकांति, शोभित, महेंद्र, शैलेंद्र आदि बच्चों ने अन्य कई प्रतियोगिताएं जीतकर जिले का नाम रोशन किया। बच्चों के साथ ही बेहंदर बीईओ आरपी भार्गव, मोहम्मद लियाकत, मोहम्मद अतहर, परशुराम, राजकुमार, चंद्रप्रकाश, अनुराग शरण, गोविंद, कंचन सिंह व एचसीएल से महेंद्र कुमार भी नोयडा गए हैं। शिक्षक मोहम्मद लियाकत ने बताया कि प्रतियोगिता में जीतने वाले कई बच्चों का चयन नवंबर में लखनऊ में होेने वाली नेशनल प्रतियोगिता के लिए हुआ है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed