फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl stabbed with knife on cheek, serious

Hardoi News: किशोरी के गाल पर किए चाकू से वार, गंभीर

Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 05 Jan 2024 01:08 AM IST
विज्ञापन
Girl stabbed with knife on cheek, serious
हरदोई। देहात कोतवाली क्षेत्र में महोलिया बाईपास के निकट एक किशाेरी पर बाइक सवार तीन युवकों ने हमला कर दिया। मास्क लगाए युवकों में से एक ने किशोरी के गाल पर चाकू से दो वार कर दिए। गंभीर रूप से घायल किशोरी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की जानकारी पर पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे, लेकिन परिजनों ने घटना की रिपोर्ट रात तक दर्ज नहीं कराई।
विज्ञापन

टड़ियावां थाना क्षेत्र के एक गांव निवासी व्यक्ति अपने परिवार के साथ किराए के मकान में महोलिया बाईपास के निकट रहता है। उसकी पुत्री (14) मोहल्ले की ही एक दुकान पर कुछ खरीदने जा रही थी। इसी दौरान मास्क लगाकर आए बाइक सवारों ने उस पर हमला कर दिया। किशोरी जब तक कुछ समझ पाती युवक हमला करके भाग निकले। कुछ ही देर में आसपास के लोग मौके पर जुट गए और घटना की जानकारी परिजनों को दी। परिजन किशोरी को अस्पताल ले गए। घटना की जानकारी पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई और जांच की। अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी नृपेंद्र ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है। परिजनों ने घटना को लेकर अभी कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed