फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl killed, two injured in tractor-trolley collision

Hardoi News: ट्रैक्टर-ट्रॉली की टक्कर से बच्ची की मौत, दो घायल

Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 21 Jan 2026 10:40 PM IST
विज्ञापन
Girl killed, two injured in tractor-trolley collision
फोटो-17- नैना। फाइल फोटो
हरपालपुर। उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा तिराहे के पास ट्रैक्टर-ट्रॉली बच्ची समेत तीन लोगों को टक्कर मारते हुए मिठाई की गुमटी में घुस गई। सभी घायलों को सीएचसी लाया गया। बच्ची की हालत गंभीर होने पर चिकित्सक ने मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। यहां रात में बच्ची को मृत घोषित कर दिया गया। हादसे में मिठाई की गुमटी और काउंटर भी क्षतिग्रस्त हो गया।
विज्ञापन

हरपालपुर कस्बे के ककरा तिराहे के पास रहने वाले सचिन सक्सेना पेंटिंग का काम करते हैं। मकान के सामने ही उनकी गुमटी रखी है। उसके पास में सतीश की मिठाई की गुमटी है। मंगलवार शाम सचिन का पुत्र केशव (8) और पुत्री नैना (3) गुमटी के पास खेल रहे थे। इस दौरान उन्नाव-कटरा हाईवे पर ककरा तिराहे के पास गंगा एक्सप्रेसवे के निर्माण कार्य में लगी ट्रैक्टर-ट्रॉली अनियंत्रित हो गई और केशव, नैना समेत वहां खड़े सांडी थाना क्षेत्र के भानपुर निवासी इरशाद अली (28) को टक्कर मार दी।
विज्ञापन

इसके बाद ट्रैक्टर सतीश की गुमटी में जा घुसा। परिजनों ने बताया कि नैना दो भाइयों में इकलौती और सबसे छोटी थी। चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली समेत भाग गया। शहर कोतवाल संजय त्यागी ने बताया कि हादसा दूसरी कोतवाली क्षेत्र का है। शव का पंचनामा भरवाया गया है।

फोटो-17- नैना। फाइल फोटो

फोटो-17- नैना। फाइल फोटो

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed