फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Girl dies, driver, maternal uncle and mother injured as e-rickshaw overturns

Hardoi News: शरीर में संक्रमण फैलने से हुई थी अज्ञात किशोरी की मौत

Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 11:07 PM IST
विज्ञापन
Girl dies, driver, maternal uncle and mother injured as e-rickshaw overturns
हरदोई। मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड में 17 फरवरी को अज्ञात किशोरी की मौत शरीर में संक्रमण फैलने से हुई थी। शनिवार को हुए पोस्टमार्टम रिपोर्ट में यह बात सामने आई है। मामले का संज्ञान लेकर डिप्टी सीएम ने जांच के आदेश दिए थे।
विज्ञापन

शहर के आशा नगर निवासी रामगोपाल ने 15 फरवरी शाम 15 वर्षीय एक अज्ञात किशोरी को मेडिकल कॉलेज के इमरजेंसी वार्ड पहुंचाया था। यहां चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार करने के बाद किशोरी को इमरजेंसी वार्ड के जी-नाइन बेड पर भर्ती कर लिया था। 17 फरवरी की सुबह 5:50 बजे अन्य मरीजों के साथ आए तिमारदारों की नजर किशोरी पर पड़ी। उसका शरीर अकड़ा पड़ा हुआ पड़ा था। तीमारदारों की सूचना पर मौके पर डॉ अभिषेक ने किशोरी को मृत घोषित किया था।
विज्ञापन

72 घंटे बाद शनिवार को किशोरी का पोस्टमार्टम हुआ। करीब 35 मिनट तक पोस्टमार्टम चला। इसमें मौत की वजह शरीर में संक्रमण बताया गया। संक्रमण फैलने से किशोरी के सभी अंगों ने काम करना बंद कर दिया था। मामले में लापरवाही की बात सामने आने पर डिप्टी सीएम बृजेश पाठक ने जांच के आदेश दिए थे। चार सदस्यीय चिकित्सकों की टीम मामले की जांच कर रही है। जांच के बाद मामले में लापरवाही बरतने वाले दोषियों पर कार्रवाई हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed