फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   ghar se nagdi aur jever chori

चोरों ने घर से नगदी व जेवरात चुराए, रिपोर्ट दर्ज

Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 01 Jun 2020 11:18 PM IST
विज्ञापन
ghar se nagdi aur jever chori
टड़ियावां। भैंसरी गांव स्थित एक घर से चोरों ने 25 हजार रुपये समेत जेवर चोरी कर लिए। सुबह जानकारी होने पर गृहस्वामिनी की तहरीर पर पुलिस ने रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम भैंसरी निवासी संजू सिंह पत्नी लाखन सिंह ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि उसका पति लखनऊ में ठेकेदारी करता है। बेटा व बेटी पिता के साथ लखनऊ में रहकर पढ़ाई कर रहे हैं। वह यहां घर में अकेली रहती है। रविवार की रात वह घर के एक कमरे में सोई थी। देर रात घर में घुसे चोरों ने 25 हजार रुपये, सोने की चेन, झाला, बाला, 2 अंगूठी, पायल व अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह घर का सामान बिखरा व छत पर बक्सा पड़ा मिला। प्रभारी एसओ राजेश कुमार ने बताया कि तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर पूरे मामले की जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed