फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   General coach will increase for Kanwar Yatra

Hardoi News: कांवड़ यात्रा के लिए बढ़ेेंगे जनरल कोच

Sat, 06 Jul 2024 10:48 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 06 Jul 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
General coach will increase for Kanwar Yatra
हरदोई। रेलवे की ओर से कांवड़ के लिए जनरल कोच बढ़ाएं जा रहे हैं। इससे स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी जनरल कोच बढ़ने की संभावना है। इससे स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वाले यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

लखनऊ-मुरादाबाद रेल मार्ग पर मेगा ब्लॉक के कारण स्थानीय स्टेशन से गुजरने वालीं 12 जोड़ी ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। इसके साथ ही सावन में कांवड यात्रा शुरू हो रही है। कांवड़ यात्रा में यात्रियों को राहत देने के लिए रेलवे की ओर से हरिद्वार की ओर जाने वाली 24 ट्रेनों में अतिरिक्त जनरल कोच लगाए गए हैं।
विज्ञापन

इनमें अधिकांश ट्रेनें दिल्ली-हरिद्वार मार्ग की हैं। स्थानीय स्टेशन से काफी संख्या में यात्री सावन में हरिद्वार की यात्रा करते हैं। ऐसे में उनको जनरल कोच कम होने से समस्या होती है। रेलवे की ओर से हरिद्वार को जाने वाली ट्रेनों में सामान्य कोच बढ़ने की कार्रवाई से स्थानीय स्टेशन से यात्रा करने वालों को भी उम्मीद जगी है। इस स्थानीय स्टेशन से गुजरने वाली ट्रेनों में भी जनरल कोच की संख्या बढ़ सकती है। रेल अधिकारियों के अनुसार यात्रियों की संख्या के आधार पर कोच बढ़ाए जाएंगे, जिसको लेकर मंडल को संभावित यात्रियों की संख्या को भेजा जा चुका है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed