{"_id":"6519af8dc282473e760b6b18","slug":"gave-triple-talaq-to-wife-after-beating-her-report-filed-hardoi-news-c-12-1-knp1080-424421-2023-10-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पिटाई कर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पिटाई कर पत्नी को दिया तीन तलाक, रिपोर्ट दर्ज
विज्ञापन
भरावन। अतरौली थाना क्षेत्र के जनिगांव पट्टी गांव में एक युवक ने शुक्रवार की रात पत्नी की पिटाई कर उसे तीन तलाक दे दिया। पुलिस ने विवाहिता की मां की तहरीर पर पति के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर ली है।
कासिमपुर थाना क्षेत्र के बेहसार गांव निवासी नूरजहां ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसने अपनी पुत्री गुड्डी की निकाह 12 साल पहले जनिगांव पट्टी निवासी असलम के साथ किया था। शादी के बाद से सब कुछ ठीक चल रहा था। आरोप है कि पिछले दो वर्ष से असलम के संबंध एक अन्य महिला से हो गए। इसके बाद से असलम गुड्डी के साथ आए दिन मारपीट करता था और जान से मारने की कोशिश भी कर चुका था।
शुक्रवार रात दो बजे उसने गुड्डी को पीटने के बाद तीन तलाक कहकर घर से निकाल दिया। प्रभारी निरीक्षक ब्रजेश मिश्र ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज कर जांच शुरू की गई है।