{"_id":"68e94b69dab53f62ee0c68b9","slug":"gave-fake-information-about-theft-to-get-wifes-sympathy-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-138672-2025-10-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: पत्नी की सहानुभूति पाने को दी चोरी की फर्जी सूचना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: पत्नी की सहानुभूति पाने को दी चोरी की फर्जी सूचना
विज्ञापन
- अपने ही एकाउंट में जमा किए 26 हजार रुपये- मकान में अलमारी के पीछे छिपे मिले जेवर
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। पत्नी नाराज होकर मायके चली गई तो पति ने पुलिस को घर से नकदी और जेवर चोरी होने की सूचना दे दी। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर छानबीन की, तो मामला संदिग्ध लगा। सूचना देने वाले से पूछताछ की गई, तो पता चला कि रुपये उसने अपने बैंक खाते में जमा कर दिए थे, जबकि जेवर घर में ही छिपा दिए थे। आरोपी को पुलिस ने हिरासत में ले लिया र्है।
देहात कोतवाली क्षेत्र के पारा निवासी हरि किशोर ने बृहस्पतिवार को यूपी 112 पर शाम को फोन किया। घर से 27 हजार रुपये और सोने चांदी के जेवर चोरी हो जाने की सूचना दी। इस पर कोतवाल विनोद यादव ने उपनिरीक्षक अजय चौधरी और सिपाही दिलीप कुमार को मौके पर भेजा। जांच में मामला संदिग्ध नजर आया। सीओ सिटी अंकित मिश्रा ने बताया कि हरि किशोर से पूछताछ की गई तो पताचला कि 26 हजार रुपये उसने खुद ही अपने बैंक खाते में बुधवार को जमा किए थे। जेवर मकान के अंदर अलमारी के पीछे छिपा दिए थे। यह भी मिल गए हैं। सीओ सिटी ने बताया कि पूछताछ में हरकिशोर ने बताया कि पत्नी नाराज होकर मायके चली गई थी। उसे लग रहा था कि पत्नी को चोरी की घटना पता चलेगी तो वह वापस आ जाएगी।।