फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gas Kit lives in danger

गैस किट से खतरे में जान

Fri, 06 Feb 2015 12:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Fri, 06 Feb 2015 12:09 AM IST
विज्ञापन
Gas Kit lives in danger

जिले में अनाधिकृत रूप से चल रहे गैस किट लगे वाहन

विज्ञापन
लोगों के जीवन को दांव पर लगाकर सवारियों को ढो रहे हैं, जबकि जिले में न तो एलपीजी पेट्रोल पंप है और न ही रजिस्ट्रेशन की व्यवस्था। इसके बावजूद सैकड़ों की संख्या में वाहन सड़क पर दौड़ लगा रहे, पर विभागीय जिम्मेदार हाथ पर हाथ धरे बैठे हुए हैं।

जिले में सीएनजी और एलपीजी गैस का कोई भी पेट्रोल पंप नहीं है। इस कारण यहां पर एआरटीओ कार्यालय में सीएनजी/एलपीजी वाहनों का पंजीकरण नहीं किया जाता है। विभागीय आंकड़ों के अनुसार जिले में एक भी वाहन का पंजीकरण एलपीजी/सीएनजी वाहन के रूप में नहीं है।

जिले में सिर्फ डीजल व पेट्रोल के वाहन ही पंजीकृत है। इसके विपरीत जिले में हर दूसरा वाहन एलपीजी से चल रहा है। वाहनों में अनाधिकृत रूप से एलपीजी किट लगी हुई है। जिले में पंजीकरण पेट्रोल वाहन का है और दौड़ एलपीजी गैस से रहे हैं। अनाधिकृत रूप से लगाई गई एलपीजी किट से आए दिन हादसे हो रहे हैं।

गाड़ियों में आग लगने से कई बड़े हादसे होते होते बचे हैं, पर जिले के जिम्मेदार इस ओर आंखें मूंदे हुए हैं। उधर, शासन की ओर से स्कूली वाहनों के लिए दिशा निर्देश जारी हैं, पर इसके विपरीत विद्यालयों में मानक के विपरीत छोटे वाहनों से विद्यार्थियों को लाया जा रहा है। इन छोटे वाहनों में अधिकतर में गैस किट लगी हुई है।

इससे कभी भी कोई बड़ा हादसा हो सकता है। उधर, जिले में भले गृहणियों के लिए रसोई गैस सिलेंडर मिलना टेढ़ी खीर हो, पर अनाधिकृत रूप से वाहनों में लगी गैस किट के लिए रसोई गैस सिलेंडर आसानी से उपलब्ध हो जाते हैं। इनके जिले में खुले आम कई स्थानों पर पचास रुपये में मशीन से सिलेंडर से गाड़ी में रिफलिंग की जा रही है।

इसके अलावा वाहन स्वामी आए दिन घर के बाहर छोटी रिफलिंग मशीन से गाड़ियों में रसोई गैस सिलेेंडर से गैस भरते देखे जा सकते हैं, पर जिम्मेदारों को कुछ भी नजर नहीं आता है। जिले में किसी भी गाड़ी में आग चाहे जिस कारण से लगी हो, वाहन स्वामी गाड़ी की वायरिंग में शार्ट सर्किट से ही आग लगना बताते हैं।

जिस पर फायर कर्मी और पुलिस भी मोहर लगा देती है। इसी के बाद मामला फिर अगली घटना होने तक ठंडे बस्ते में चला जाता है। उधर, फायर कंट्रोल रुप के अनुसार बावन रोड़ पर पिकप में लगी आग का कारण उसकी वायरिंग में शार्ट सर्किट होने से आग लगी। उसके गैस किट लगी होने से कर्मियों ने अनभिज्ञता जताई है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed