{"_id":"5edd25988ebc3e907e5a8ce5","slug":"garmi-se-paresaani-badhi-hardoi-news-knp564290423","type":"story","status":"publish","title_hn":"गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी, सड़कों पर सन्नाटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गर्मी और उमस से परेशानी बढ़ी, सड़कों पर सन्नाटा
विज्ञापन
फोटो-11-सिनेमा चौराहे के निकट धूप से बचाने के लिए बच्चे के सर पर दुपट्टा ओढ़ाकर स्कूटी से जाती युवत?
- फोटो : HARDOI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। उमस और गर्मी से लोग बेहाल हैं। दोपहर तक सड़के पर सन्नाटा रहा। घरों से निकले लोग गर्मी से बचने के लिए छाता, गमछा, तौलिया आदि का प्रयोग कर रहे हैं। तेज धूप के कारण बाजारों में कम ग्राहक नजर आए। डाक्टरों ने ऐसे मौसम में अकारण बाहर न निकलने की सलाह दी है। वहीं मौसम वैज्ञानिकों ने सोमवार को तापमान में अभी और इजाफा होने की बात कही है।
पिछले 48 घंटे से रोजाना दिन के तापमान में बढ़ोत्तरी हो रही है। रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री जा पहुंचा। जिससे लोग गर्मी व उसम से परेशान हैं। घरों में लगे कूलर व एसी भी शोपीस बने हुए हैं।
मौसम वैज्ञानिक रमेश चंद्र वर्मा ने बताया कि रविवार को अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 27 डिग्री रहा। शनिवार को अधिकतम तापमान 33 डिग्री और न्यूनतम 26 डिग्री था। रविवार को एक डिग्री तापमान बढ़ा है। उन्होंने बताया कि सोमवार को भी गर्मी में इजाफा होगा। बारिश की अभी कोई संभावना नहीं है।