{"_id":"fa06f1847d8ab3e9747ee8966ec38826","slug":"garima-and-saloni-topper-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"प्रतियोगिता में गरिमा और सलोनी रहीं अव्वल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
प्रतियोगिता में गरिमा और सलोनी रहीं अव्वल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 18 Jan 2015 12:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आर्य कन्या डिग्री कालेज में शनिवार को कई
विज्ञापन
प्रतियोगिताओं के माध्यम से छात्राओं के अंदर भूगोल के प्रति लगाव व ज्ञान
को परखा गया, जिसमें गरिमा गुप्ता व सलोनी गुप्ता को प्रतियोगिता में प्रथम
स्थान पर रखा गया।
प्राचार्या निर्मला यादव ने बताया कि महाविद्यालय में भूगोल विभाग के तत्वावधान में भौगोलिक सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता आयोजित की गई, जिसमें भूगोल विभाग की 18 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया।
जिसमें उत्कृष्ट प्रतिभा का प्रदर्शन करने वाली बीए प्रथम की गरिमा गुप्ता व बीए द्वितीय की सलोनी गुप्ता को प्रथम घोषित किया गया। बीए द्वितीय की नीलम देवी को द्वितीय स्थान पर रखा गया।
तृतीय स्थान पर बीए द्वितीय की तीन छात्राओं अंजू श्रीवास्तव, मोनी राठौर एवं राज नंदिनी ने पाया। द्वितीय चरण में भौगोलिक स्थलाकृति प्रतियोगिता भूगोल विभाग के तत्वावधान में आयोजित की गई। जिसमें 22 छात्राओं ने प्रतिभाग किया। प्रतियोगिता में बीए प्रथम की मोना वर्मा प्रथम स्थान पर रही।
बीए द्वितीय की संगीता गुप्ता व बीए प्रथम की शिवानी कश्यप द्वितीय स्थान पर रही। तृतीय स्थान पर भी बीए प्रथम की मोनिका कश्यप रही। प्रतियोगिताएं डा. रानी भटनागर के निर्देशन में आयोजित हुई।