फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gangster Act invoked against eight individuals involved in cattle smuggling.

Hardoi News: गाेवंश तस्करी में शामिल आठ लोगों पर लगा गैंगस्टर एक्ट

Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 13 Jun 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Gangster Act invoked against eight individuals involved in cattle smuggling.
भरावन। अतरौली थाना में शनिवार को गोवंश की तस्करी में शामिल अपराधियों पर गैंगस्टर एक्ट के तहत कार्रवाई की गई। अंतरराज्यीय स्तर पर तस्करी को अंजाम देने वाले गिरोह में राजस्थान और सुल्तनापुर के अपराधी भी शामिल हैं। जिलाधिकारी से मंजूरी दिए जाने के बाद पुलिस ने सभी आठों आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गोवध और पशु क्रूरता जैसे गंभीर अपराधों में संलिप्त एक अंतरराज्यीय संगठित गिरोह पर अतरौली थाने में कार्रवाई की गई। प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह ने बताया कि गोवंश तस्करी के गिरोह का सरगना अंबेडकरनगर जिले के अकबरपुर कोतवाली क्षेत्र के बजरौली नूरपुर निवासी नवी सरवर है। गिरोह में उसके अतिरिक्त राजस्थान के भीलवाड़ा जिले के सिंगानीर थाने के कीरखेड़ा बंजारा बस्ती निवासी श्यामा, राजस्थान के ही बूंदी जिले के राहुल उर्फ रावल और रंजीत भाट, अमेठी जिले के शुक्ल बाजार थाना के बेगमपुर निवासी जाबिर, शुक्ल बाजार थाने के तेतारपुर निवासी इरफान और सुल्तानपुर निवासी मुन्ना उर्फ नौशाद शामिल हैं।
विज्ञापन

प्रभारी निरीक्षक ने बताया यह गिरोह लंबे समय से अपराधों में लिप्त रहा है। गिरोह के अधिकांश सदस्य विभिन्न मामलों में जमानत पर बाहर चल रहे हैं। जिला मजिस्ट्रेट से 10 जून को अनुमोदन मिलने के बाद सभी पर गैंगस्टर एक्ट में कार्रवाई की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed