फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Teachers triumphed in the competition through their artistry and talent.

Hardoi News: प्रतियोगिता में शिक्षकों ने कला और योग्यता से मारी बाजी

Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Teachers triumphed in the competition through their artistry and talent.
फोटो 20: डायट में प्रश​स्ति पत्र व स्मृति चिह्न के साथ प्रतिभागी व ​शिक्षक। संवाद
हरदोई। शिक्षक-शिक्षा योजना में जनपद स्तरीय कला, क्राफ्ट, पपेट्री सहित अन्य प्रतियोगिताओं में परिषदीय स्कूलों के शिक्षकों ने अपनी कला और योग्यता से बाजी मारी। पांच शिक्षक-शिक्षिकाओं का चयन राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए हुआ। विजेता प्रतिभागियों को प्रशस्ति पत्र और स्मृति चिह्न देकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

जिला शिक्षा एवं प्रशिक्षण संस्थान में शुक्रवार को हुईं प्रतियोगिताओं में परिषदीय विद्यालयों के 50 शिक्षकों ने प्रतिभाग किया। प्राचार्य रमेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि प्रतियोगिता दो स्तर पर कराई गईं। प्राथमिक स्तर पर भाषा और गणित व उच्च प्राथमिक स्तर पर गणित, विज्ञान और सामाजिक विज्ञान विषय की प्रतियोगिताएं हुईं।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में प्राथमिक स्तर पर भाषा विषय में ब्लॉक भरावन से टांडखेड़ा प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक रेनू सिंह, गणित विषय में ब्लॉक सांडी के भगहर प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक शुभम यादव, गणित विषय में ब्लॉक सांडी के सांडी देहात प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक अनुराधा शुक्ला, विज्ञान विषय में ब्लॉक पिहानी के गजुआखेड़ा प्राथमिक विद्यालय के सहायक अध्यापक हिमांशु राजपूत और सामाजिक विज्ञान विषय में ब्लॉक व उच्च प्राथमिक विद्यालय की सहायक अध्यापक अर्चना मिश्रा का चयन राज्य स्तर पर प्रतिभा दिखाने के लिए किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्रतियोगिता के संयोजक डायट में कला प्रवक्ता चतुर्भुज नारायण रहे। बताया कि प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य कला, क्राफ्ट और पपेट्री के माध्यम से शिक्षण को और अधिक रोचक बनाना है। निर्णायक समिति में जीआईसी प्रधानाचार्य श्याम नारायण यादव, वरिष्ठ प्रवक्ता सुरेश चंद्र, शिवेंद्र वर्मा और जोगिंदर सिंह गंगवार रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed