फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   DRPs will train women from the groups to become skilled.

Hardoi News: समूह की महिलाओं को दक्ष बनाएंगे डीआरपी

Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 03 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
DRPs will train women from the groups to become skilled.
हरदोई। स्वयं सहायता समूहों से जुड़ी महिलाओं को अब समूह संचालन के साथ वित्तीय लेनदेन में भी दक्ष बनाया जाएगा। इसके लिए डीआरपी (डिस्ट्रिक्ट रिसोर्स पर्सन) समूह सखी, स्वास्थ्य सखी, बीमा सखी और आजीविका सखी को प्रशिक्षण देंगे। प्रशिक्षण में महिलाओं को समूह की गतिविधियां संचालित करने, वित्तीय लेनदेन और इससे जुड़े जरूरी तौर-तरीकों की जानकारी दी जाएगी। इसका उद्देश्य समूह से जुड़ी महिलाओं को अपने कामकाज में अधिक सक्षम बनाना है।
विज्ञापन

राष्ट्रीय ग्रामीण आजीविका मिशन में ग्रामीण महिलाओं को जोड़कर समूहों का गठन कराया गया है। समूह संचालन के साथ ही महिलाओं को मूह सखी, स्वास्थ्य सखी, बीमा सखी और आजीविका सखी के तौर पर भी जिम्मेदारी दी गई है। यह महिलाएं स्वयं के साथ ही अन्य समूहों की महिलाओं को भी आत्मनिर्भर बनने के लिए प्रेरित करती हैं। ऐसे में मूह सखी, स्वास्थ्य सखी, बीमा सखी और आजीविका सखी को प्रशिक्षण के दौरान समूह की बैठक, संचालन और अन्य गतिविधियों से जुड़े जरूरी बिंदुओं की जानकारी दी जाएगी। समूह सखियों को अपनी जिम्मेदारियां बेहतर ढंग से निभाने के लिए व्यावहारिक जानकारी भी दी जाएगी।
विज्ञापन

जिला मिशन प्रबंधक कपिल कुमार ने बताया कि प्रशिक्षण के लिए डीआरपी का चयन किया गया है। डीआरपी को ब्लॉक का आवंटन कर रोस्टर अनुसार प्रशिक्षण कराए जाएंगे। इससे महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने में मदद मिलेगी और महिलाएं अपने कामकाज स्वयं निपटा सकेंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed