फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gangster accused's property worth Rs 2.25 crore attached

Hardoi News: गैंगस्टर के आरोपी की सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति कुर्क

Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 14 Apr 2026 12:21 AM IST
विज्ञापन
Gangster accused's property worth Rs 2.25 crore attached
हरदोई। शहर कोतवाली पुलिस ने गैंगस्टर के आरोपी की सवा दो करोड़ रुपये की संपत्ति सोमवार को कुर्क कर ली। कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच राजस्व के अधिकारियों और कर्मचारियों की मौजूदगी में कार्रवाई गई है। बघौली थाना क्षेत्र के कासिमपुर निवासी धीरज गुप्ता बिजली के तार चोरी कर बेचने का गिरोह चलाता है। उसके खिलाफ बिजली के तार चोरी के दो मामले सुरसा थाने में दर्ज हैं। इसके कारण उसके खिलाफ गैंगस्टर एक्ट के तहत वर्ष 2025 में मामला दर्ज किया गया था। तार चोरी की घटनाओं से मिले रुपयों से खरीदी गई संपत्ति कुर्क करने के आदेश जिलाधिकारी ने दिए थे। इसी क्रम में सोमवार को शहर कोतवाल संजय त्यागी ने नायब तहसीलदार संतोष कुमार, राजस्व निरीक्षक अतुल कुमार, राजस्व लेखपाल समिष्ठा गुप्ता और संग्रह अमीन नवीन शुक्ला की मौजूदगी में बम्हनाखेड़ा में स्थित धीरज गुप्ता का आवासीय और वाणिज्यिक परिसर कुर्क कर लिया। शहर कोतवाल ने बताया कि दो करोड़ 25 लाख 14 हजार रुपये कीमत का दो मंजिला भवन कुर्क किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed