फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gangaghat is filled with culture with the chants of Har Har Gange, Namah Shivay and Sitaram.

हर-हर गंगे, नम: शिवाय और सीताराम के उद्घोष से गंगाघाट संस्कृति से ओतप्रोत

Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Tue, 04 Nov 2025 10:51 PM IST
विज्ञापन
Gangaghat is filled with culture with the chants of Har Har Gange, Namah Shivay and Sitaram.
फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद
मल्लावां। कार्तिक माह की पूर्णिमा आज है। गंगाघाट भारतीय संस्कृति से ओतप्रोत हो रहे हैं। घाट पर श्रद्धालुओं की हर-हर गंगे, नम: शिवाय और सीताराम के उद्घोष गुंजायमान हो रहे हैं। मनोकामना पूरी होने पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु बेरिया घाट पर ही श्रीराम चरित मानस का पाठ कर रहे हैं। वहीं, मेले में बड़ी संख्या में दुकानें भी लगी हैं। लोग धर्म-आध्यात्म के साथ ही गृहस्थी की जरूरतों की खरीदारी कर रहे हैं।
विज्ञापन

कार्तिक पूर्णिमा पर गंगा स्नान का बड़ा महत्व है। बेरिया घाट मेले को राजकीय मेला का दर्जा मिला है। स्नान के लिए श्रद्धालुओं ने पछभीखा में एक नवंबर से ही राउटी आदि लगाकर पूजन-अर्चन शुरू कर दिया था। वहीं, कार्तिक पूर्णिमा पर स्नान के लिए श्रद्धालुओं का मंगलवार को भी आना जारी रहा। मेले में दुकानों पर महिलाओं, गृहस्थी और बच्चों की जरूरत की सामग्री सजी हुई है।
विज्ञापन

बेरिया घाट पर गंगा स्नान के लिए लोग अपने वाहनों के साथ ही ट्रैक्टर-ट्रॉली और किराये के वाहनों से पहुंच रहे हैं। घाट पर श्रद्धालु पांच दिन कल्पवास में मां गंगा की पूजन-आरती करते हैं। घाट पर जगह-जगह श्रद्धालु श्रीराम चरित मानस पाठ कर रहे हैं। साधु-संत कुटिया में भजन-कीर्तन में लीन हैं। घाट के किनारे आदर्श विश्वास ने बालू का आकर्षक शिवलिंग बनाया है। गौसगंज से आए खाकी बाबा गरीब दास ने अपने सहयोगियों के साथ श्रीराम चरित मानस पाठ शुरू किया है। वहीं, बड़ी संख्या में श्रद्धालु पार्थिव शिवलिंग का पूजन-अर्चन कर अभिषेक कर आस्था-विश्वास को मजबूती दे रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

श्रद्धालुओं को असुविधा न हो इसके लिए प्रशासन ने सभी तैयारी की हैं। स्नान करने वाले श्रद्धालुओं पर नजर रखने के लिए एनडीआरएफ टीम, गोताखोरों की दस टीम लगाई गई हैं। मेले में श्रद्धालुओं के आने-जाने के लिए रूट तय किए गए हैं। मंगलवार रात को विधायक आशीष सिंह आशू की तरफ से सांस्कृतिक कार्यक्रम और सपा नेता ब्रजेश वर्मा टिल्लू की तरफ से भी सांस्कृतिक कार्यक्रम कराया जा रहा है। विधायक प्रभाष कुमार ने श्रद्धालुओं के साथ मां गंगा की आरती उतारी। एसडीएम एन राम ने बताया कि श्रद्धालुओं की सुविधा के दृष्टिगत स्वास्थ्य विभाग, राजस्व, पुलिस, खोया-पाया केंद्र समेत अन्य विभागों के स्टॉल लगवाए गए हैं।
--

मंगलवार को खाली दिखे वाच टॉवर
प्रशासन की तरफ से गंगा में स्नान करने वालों की निगरानी के लिए घाट के किनारे वाच टॉवर बनवाए गए हैं। मंगलवार को वाच टॉवर खाली नजर आए। लोगों ने बताया कि वाच टॉवर पर अभी तक पुलिस कर्मी नहीं बैठे हैं। एसडीएम एन राम और एएसपी नृपेंद्र मेले का निरीक्षण कर ड्यूटी आदि चेक करते दिखाई दिए।
--
सुरक्षा व्यवस्था के जुटाए गए इंतजाम
बिलग्राम एसडीएम एन राम ने बताया कि राजकीय मेले की सुरक्षा में बिलग्राम सीओ, 12 इंस्पेक्टर, 41 उपनिरीक्षक, पांच महिला उपनिरीक्षक, 170 सिपाही, 48 महिला सिपाही, 110 होमगार्ड, एक प्लाटून पीएसी, 10 ट्रैफिक पुलिस, दो फायर ब्रिगेड, एक फायर सिलेंडर बाइक लगाई गई है। वहीं थानाध्यक्ष मल्लावां की तैनाती की गई है।


-------
फोटो 22: चियासर गंगा घाट का निरीक्षण करते एसडीएम सवायजपुर मयंक कुंडू। स्रोत : स्वयं

एसडीएम ने गंगा के चियासर घाट का निरीक्षण किया

हरपालपुर। सवायजपुर एसडीएम मयंक कुंडू ने मंगलवार की शाम गंगाघाटों का निरीक्षण किया। कार्तिक पूर्णिमा स्नान की तैयारियों को देखा। बैरिकेडिंग लगावाने और सुरक्षा व्यवस्था किए जाने के निर्देश दिए। चियासर घाट तेरापुरासौली गंगा घाट और टिलियापुर घटवासा गांव स्थित लटूरी बाबा मंदिर पर लगने वाले मेला स्थल का निरीक्षण किया। नायब तहसीलदार राजेश कुमार साथ रहे। (संवाद)

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

फोटो 19 : बेरिया घाट पर श्रीरामचरित मानस पाठ करते श्रद्धालु। संवाद

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed