फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga river still crosses the danger mark, troubles are not reducing

Hardoi News: अभी भी गंगा नदी खतरे के निशान से पार, कम नहीं हो रहीं दुश्वारियां

Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sat, 21 Sep 2024 11:14 PM IST
विज्ञापन
Ganga river still crosses the danger mark, troubles are not reducing
हरदोई। गंगा नदी का जलस्तर पांच सेंटीमीटर कम होने के बाद भी शनिवार को खतरे के निशान 137.10 मीटर से ऊपर 137.20 मीटर पानी बना हुआ है। रामगंगा का जलस्तर 25 सेंटीमीटर कम हुआ है। पानी खतरे के निशान से नीचे आया लेकिन, चेतावनी बिंदु से ऊपर है। गर्रा का पानी 45 सेंटीमीटर कम हुआ है। नदियों में पानी कम होने के बाद भी बाढ़ प्रभावित लोगों की दुश्वारियां कम होने का नाम नहीं ले रहीं हैं। लोगों को दैनिक जरूरत की सामग्री आदि और अन्य कामों के लिए नाव से आवागमन करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी से यहां पर कटरी और कटियारी क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति बनी हुई है। बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार : तहसील बिलग्राम क्षेत्र में गंगा नदी में आई बाढ़ से गांवों में पानी भरा हुआ है। करीब 10 हजार की आबादी बाढ़ से प्रभावित है। बाढ़ राहत के लिए प्रशासन ने भोजन के अलावा बाढ़ राहत किट का भी वितरण किया है। जिससे किसी ग्रामीण के भरण-पोषण में परेशानी न आने पाए। बाढ़ से 29 ग्राम पंचायत प्रभावित हुई हैं। इसमें 13 गांव की आबादी और 16 गांव की कृषि योग्य भूमि प्रभावित हो रही है। इससे फसलें खराब होने की आशंका है।
विज्ञापन

राजघाट के आसपास का इलाका और गांव के लोगों को बाढ़ से तमाम परेशानियां उठानी पड़ रही हैं। उप जिलाधिकारी राकेश सिंह ने बताया कि कुल आठ सौ परिवारों को अब तक बाढ़ राहत में तिरपाल, लाई, खाद्य सामग्री के पैकेट वितरित किए गए हैं। 1,250 लोगों को सुबह और शाम पका हुआ भोजन उपलब्ध कराया जा रहा है। अधीक्षक डाॅ. राजेंद्र कुमार ने बताया कि स्वास्थ्य शिविर लगाए गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

हरपालपुर प्रतिनिधि के अनुसार : गंगा रामगंगा व गंभीरी नदी में पिछले कई दिनों बाद शनिवार को पानी में गिरावट आई है। जिससे लोगों ने राहत की सांस ली है। सवायजपुर उपजिलाधिकारी संजय कुमार अग्रहरि ने बताया क्षेत्र में सभी राजस्व कर्मी पूरी मुस्तैदी से डटे हुए हैं। एसडीआरएफ की टीम राहत व बचाव कार्य में लगी हुई है। प्रधानों की ओर से लंच पैकेट का वितरण कराया जा रहा है।

--------
बैराजों से गंगा नदी छोड़ा गया 2.14 लाख क्यूसेक पानी
बैराजों से नदियों में पानी छोड़़ा जा रहा है। गंगा नदी में बैराजों से 2,14,354 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। रामगंगा नदी में 10,521 क्यूसेक पानी और गर्रा नदी में 2,164 क्यूसेक पानी छोड़ा गया है। बैराजों से छोड़े जाने वाले पानी के कारण यहां पर गंगा और रामगंगा नदियों के पानी में उतार-चढ़ाव जारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed