फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Ganga-Jamuni culture was seen at Eidgahs, greetings were given by hugging

Hardoi News: ईदगाहों पर दिखी गंगा-जमुनी तहजीब, गले मिलकर दी बधाई

Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 31 Mar 2025 11:43 PM IST
विज्ञापन
Ganga-Jamuni culture was seen at Eidgahs, greetings were given by hugging
फोटो-01- ईदगाह में नमाज अदाकार दुआ मांगते नमाजी। संवाद
विज्ञापन

फोटो-03- गले मिलकर ईद की बधाई देते कांग्रेसी। संवाद
फोटो-04- गले मिलकर ईद की बधाई देते बच्चे। संवाद
फोटो-05- ईद की बधाई देते एसपी नीरज कुमार जादौन। संवाद
फोटो-11- शाहाबाद ईदगाह में नमाज अदा करते रोजेदार। संवाद
फोटो-12- संडीला ईदगाह में गले मिलते पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह व पूर्व सभासद लताफत। संवाद
फोटो-13- पिहानी ईदगाह में नमाज अदा करते नमाजी। संवाद
फोटो-14- गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम। संवाद
फोटो-15- पाली की ईदगाह में सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष पद्मराग सिंह पम्मू को गले मिलकर ईद की मुबारकबाद देते चेयरमैन रिजवान खां। संवाद
फोटो-16- सांडी में गले मिलकर ईद की बधाई देते पालिकाध्यक्ष रामजी गुप्ता। संवाद
- मुस्लिमों ने ईदगाह और मस्जिदों में पढ़ी नमाज, देश में अमन-चैन और तरक्की की दुआ की
- सुरक्षा बंदोबस्त के लिए अधिकारियों ने लिया भ्रमण
संवाद न्यूज एजेंसी
हरदोई। ईद-उल-फित्र का त्योहार सोमवार को अकीदत और एहतराम के साथ मनाया गया। मुस्लिमों ने ईदगाह और मस्जिदों में ईद की नमाज अता की। देश की खुशहाली ओर तरक्की के साथ अमन-चैन की दुआ की। ईदगाह और मस्जिदों पर सुरक्षा बंदोबस्त रहे। एसपी नीरज कुमार जादौन सहित अधिकारियों ने ईदगाह सहित कस्बों का भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था जायजा लिया।
रमजान माह का ईद के साथ समापन हो गया। शहर में ईदगाह में मुस्लिमों ने नमाज अता की। मुफ्ती आफताब आलम मजहरी ने नमाज अता कराई। मौलाना अफजालुर्रहमान ने तकरीरी की। कहा कि गरीबों और जरूरतमंदों की मदद करें। ईमान-धर्म को अपनाएं और समाज को दीनी तालीम से जोड़े। मुस्लिम समाज की शिक्षा पर जोद दिया। जामा मस्जिद में मुफ्ती वकील ने नमाज पढ़ाई और रमजान का महत्व समझाया।
विज्ञापन

ईदगाह पर विभिन्न राजनीतिक दलों ने पंडाल लगाकर मुस्लिमों से गले मिलकर ईद की बधाई दी। कांग्रेस जिलाध्यक्ष विक्रम पांडेय, पूर्व अध्यक्ष अजय सिंह, राजीव सिंह, पूर्व विधायक अनिल वर्मा, सपा जिला उपाध्यक्ष अजय सिंह पाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बावन ईदगाह में हाफिज उबैदउल्लाह ने नमाज अता कराई। हाफिज सैय्यद याह याह ने अपील करते हुए कहा कि गरीबों के साथ ईद की खुशियां बांटे। लोगों में खुशियां बांटने का नाम ईद है। असजद मियां, सैय्यद नफीश मियां, मौलाना जावेद, सैय्यद जमा, शराफत खान, मोनीश खान, पप्पू मंसूरी, शकूर खान आदि लोग मौजूद रहे।
शाहाबाद में ईदगाह में हाफिज औसाफ साबरी ने नमाज पढ़ाई। जामा मस्जिद में मकसूद हुसैन ने नमाज अता कराई। कहा कि नमाज पढ़कर रोजेदार अपने रब का शुक्र अदा करता है।
पाली में जामा मस्जिद के पेश इमाम मौलाना असलम कादरी ने ईदगाह में नमाज अता कराई। पेश इमाम ने तकरीर की। नमाजियों ने मुल्क की हिफाजत की दुआ मांगी। नगर पंचायत के चेयरमैन रिजवान खां, पूर्व सपा जिलाध्यक्ष पदमराग उर्फ पम्मू यादव, रहमत अली मोनू, सरताज खां, इमरान खां, फुरकान खां, जीशान खां, मलिक हसन अहमद, रेहान आदि मौजूद रहे।
मल्लावां के बगदाद गांव सहित ईदगाह और मस्जिदों में मुस्लिमों ने नमाज अता की। से ही नहा धोकर तैयार हो गए थे। बगदाद ईदगाह में पेश इमाम मौलाना रिजवान अंसारी ने नमाज पढ़ाई। छोटी ईदगाह भगवंत नगर में हाफिज फरीद, दरगाह मस्जिद में दानिश मियां ने नमाज पढ़ाई। राघौपुर, मटियामऊ, गंजजलालाबाद, सराय सुल्तान, बासा, हरपुरा में भी ईद की नमाज अकीदत के साथ पढ़ी गई। चेयरमैन प्रतिनिधि परवेज आलम, चेयरमैन तबस्सुम, विधायक आशीष सिंह आशू, भाजपा नेता राजेश पाठक, समाजसेवी विशाल जायसवाल आदि ने गले मिलकर मुस्लिमों को ईद की बधाई दी।
पिहानी में इमाम मौलाना उसमान गनी मजाहिरी ने ईदगाह में तकरीर की। कहा कि समाज सुधार के लिए जकात की शत-प्रतिशत अदायगी और परदे का एहतमाम किया जाए। जामा मस्जिद में मौलाना सुलेमान, शिया जामा मस्जिद में मौलाना फरमान अली व मस्जिद सैयदना फारूक-ए-आजम पर हाफिज सुहैल कुरैशी ने नमाज अता कराई।
सांडी में ईदगाह समेत कस्बा की पांचों मस्जिदो में मुस्लिमों ने नमाज अता की। ईद के जुलूस पर हिंदुओं ने पुष्प वर्षा की। मोहम्हदी मस्जिद में अहले हदीस, मौलाना फैसल, ईदगाह में अब्दुल मो. समी ने नमाज अता कराई। रायटोला स्थिति नन्हे मियां व मोहल्ला खालसा फटका मस्जिद व इमामबाड़ा की मस्जिद में नमाज अता की गई।
संडीला में ईदगाह में मौलाना अरशद रजा ने नमाज पढ़ाई। अन्य मस्जिदों में भी नमाज अता की गई। पूर्व ब्लॉक प्रमुख कुंवर वीरेंद्र सिंह ने ईदगाह में मुस्लिमों को ईद की मुबारकबाद दी।

नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर पेश की सौहार्द की मिसाल
युवा बसपा नेता सर्वेश जनसेवा, अमित कुमार, नृपेंद्र चक्रवर्ति, डॉ. मित्रपाल, राजेंद्र प्रसाद, बदले, अनिल गौतम, हरिपाल गौतम, गौरव, संजीव राणा, डॉ. लालजीत व सीताराम आदि ने ईदगाह के बाहर नमाजियों पर पुष्प वर्षा कर सौहार्द की मिसाल पेश की। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed