फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   gandi dekh cdo naraj

ब्लाक परिसर में गंदगी देख बिफरीं सीडीओ

Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Wed, 08 Jul 2020 11:27 PM IST
विज्ञापन
gandi dekh cdo naraj
फोटो- 36- हरपालपुर ब्लाक मुख्यालय के निरीक्षण के दौरान जानकारी लेतीं सीडीओ निधि गुप्ता वत्स। संवा? - फोटो : HARDOI
हरपालपुर। सीडीओ निधि गुप्ता वत्स ने बुधवार शाम हरपालपुर ब्लाक मुख्यालय का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लाक परिसर में गंदगी मिलने और सरकारी आवासों में कर्मचारियों के न रुकने पर उन्होंने नाराजगी जताई।
विज्ञापन

बुधवार शाम साढ़े पांच बजे हरपालपुर ब्लाक मुख्यालय पहुंचीं सीडीओ ने जगह-जगह गंदगी देखकर गुरुवार शाम तक पूरे परिसर की सफाई कराने के निर्देश दिए। हरपालपुर के पंचायतघर पर चकबंदी विभाग के काबिज होने की जानकारी मिलने पर उन्होंने संबंधित विभाग से किराया वसूलने के निर्देश दिए। सहायक लेखाकार सुनील कुमार से अभिलेखों की जानकारी की। इससे पहले सीडीओ ने ग्राम पंचायत परचौली में 3 लाख 85 हजार रुपये से निर्माणाधीन सार्वजनिक शौचालय का निरीक्षण किया। ग्राम पंचायत में 131 शौचालयों के सापेक्ष 102 शौचालयों का निर्माण पूर्ण होने की जानकारी भी दी गई। इस दौरान डीपीआरओ गिरीशचंद्र और एडीओ पंचायत रमेश प्रकाश भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed