फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in tehsil, civic body and blocks

Hardoi News: तहसील, निकाय और ब्लॉकों पर धूमधाम से मनाई गई गांधी व शास्त्री जयंती

Thu, 03 Oct 2024 01:05 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 01:05 AM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri Jayanti celebrated with pomp in tehsil, civic body and blocks
हरदोई। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर नगरीय निकायों और ग्रामीण क्षेत्रों में विभिन्न कार्यक्रम हुए। लोगों ने पुष्पांजलि अर्पित की।
विज्ञापन

संडीला प्रतिनिधि के अनुसार : ब्लॉक कार्यालय में विधायक अलका सिंह अर्कवंशी, बीडीओ प्रतिमा शर्मा, नगर पालिका परिषद में चेयरमैन मो. रईस अंसारी, ईओ विजेता गुप्ता, टीआरएस कांवेंट स्कूल में डायरेक्टर डॉ. विभा सिंह ने गांधी व शास्त्री के चित्र पर माल्यार्पण किया। नगर पालिका परिषद की ओर से स्वच्छ भारत मिशन में अंगूरी शंकर सेवा समिति के अध्यक्ष अंगूरी शंकर सिन्हा को ब्रांड एंबेसडर बनाया गया। ईओ ने उन्हें प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

बिलग्राम प्रतिनिधि के अनुसार : तहसील सभागार में एसडीएम राकेश सिंह, कोतवाली में कोतवाल उमाकांत दीपक, पालिका कार्यालय में अध्यक्ष अनिल राठौर ने चित्र पर माल्यार्पण किया। शिक्षण संस्थाओं में भी जयंती मनाई गई। पालिका सभागार में कवि सम्मेलन में रामनारायण शुक्ला, जय नारायण अवस्थी, कर्रार हैदर अली, शफी हुजूर बिलग्रामी, रामसेवक यादव, अनिल कपूर, काजी अब्दुल मतीन, असगर बिलग्रामी, कमरुल हसन आदि ने अपनी रचनाएं प्रस्तुत कीं।
विज्ञापन
विज्ञापन

मल्लावां प्रतिनिधि के अनुसार : विधायक आशीष सिंह आशू ने कस्बे के भाजपा कार्यालय, राघौपुर के जीनियस पब्लिक स्कूल में प्रबंधक राजपाल सिंह, नगर पालिका कार्यालय में ईओ राजेश सिंह राणा, कस्बे के जीनियस पब्लिक स्कूल मे समाजसेवी विशाल जायसवाल, सीएचसी पर अधीक्षक डाॅ. संजय सिंह, मल्लावां पब्लिक इंटर कॉलेज में प्रबंधक हरिपाल सिंह, कोतवाली में इंस्पेक्टर अनिल सैनी, चेयरमैन कार्यालय पर प्रतिनिधि परवेज आलम, केहरि इंटर काॅलेज तेंदुआ में प्रधानाचार्य धर्मांगद सिंह, तिरंगा फहराया। इलीट काॅलेज ऑफ फार्मेसी शाहपुर गंगा में प्रबंध निदेशक विनीत सिंह, दिव्य कृपाल पीजी काॅलेज गोसवा मे प्रबंधक राकेश वर्मा, एसडीएलवी इंटर काॅलेज ईश्वरपुर साईं में संचालक फूलचंद्र वर्मा, मांझगांव पंचायत भवन में प्रधान संघ के अध्यक्ष अरविंद वर्मा ने तिरंगा फहराया। प्रत्येक वार्ड से दो-दो सफाई कर्मचारी और एक-एक सफाई नायक को विधायक और अध्यक्ष तबस्सुम ने सम्मानित किया।
माधौगंज प्रतिनिधि के अनुसार : नगर में शिवालिया स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा पर नगर पंचायत अध्यक्ष अनुराग मिश्र ने माल्यार्पण किया। सभासद अमित गुप्ता, सुरेंद्र, रईस, मनोज शुक्ला, मोहम्मद इरफान अंसारी, संजय मिश्रा आदि मौजूद रहे।
भरावन प्रतिनिधि के अनुसार : अतरौली थाने पर प्रभारी निरीक्षक दिलेश कुमार सिंह, बीईओ कार्यालय पर प्रधानाध्यापक सतेंद्र कुमार, ब्लॉक में ब्लाॅक प्रमुख विनोद सिंह तोमर, सीएचसी पर डॉ. रजनीश कुमार, रघुनंदन सिंह पीजी काॅलेज में प्रबंधक धीरज सिंह चौहान, ओम रामवती कांवेंट पब्लिक स्कूल में प्रबंधक रितिक सिंह, दयाशंकर पब्लिक स्कूल में प्रबंधक नरेंद्र प्रताप सिंह, जनता इंटर कॉलेज में प्रधानाचार्य सुनील कुमार पटेल गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर पुष्प अर्पित किए। बीडीओ सुरेश सिंह राणा, भाजपा मंडल अध्यक्ष सूरज सिंह चौहान मौजूद रहे।
गोपामऊ प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पंचायत अध्यक्ष चेयरमैन हाजी वली मोहम्मद ने तिरंगा फहराया। अधिशासी अधिकारी डीके भार्गव और अध्यक्ष ने मोहल्ला मटेहना में वेस्ट टू वंडर पार्क में पौधरोपण किया। सभासद नाजिश हसन, सरताज गुड्डू, इस्लामुद्दीन सहित कर्मचारी मौजूद रहे।
पाली प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पंचायत कार्यालय में चेयरमैन रिजवान खां ने बापू व शास्त्री के चित्र को नमन किया। सभासदों व नगर पंचायत कर्मियों ने यातायात नियमों के पालन की शपथ ली। पब्लिक शिक्षा निकेतन स्कूल में विद्यार्थियों और शिक्षकों ने पौधरोपण किया। बबलू दीक्षित, मुकेश गुप्ता, रेहान खां, गुलजार, सुबोध गुप्ता, रामू वाजपेयी आदि मौजूद रहे।
सवायजपुर प्रतिनिधि के अनुसार : ब्लॉक प्रमुख संघ के प्रदेश अध्यक्ष धीरेंद्र प्रताप सिंह सेनानी और भरखनी बीडीओ अशोक दुबे ने सफाई कर्मियों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। तहसील में एसडीएम संजय अग्रहरि, कोतवाली में कोतवाल राजदेव मिश्रा गांधी जी और शास्त्री के चित्र पर पुष्प अर्पित किए।

सांडी प्रतिनिधि के अनुसार : नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष राम जी गुप्ता तिरंगा फहराया। ईओ जयप्रकाश सिंह के साथ कार्यालय कर्मियों और लोगों ने मां मंगला देवी परिसर में श्रमदान कर सफाई की। सभासद पीयूष पाठक, मो. तैय्यब, बजरंगी, विजय यादव, नजमुल, सर्वेश अग्निहोत्री आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed