फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Gandhi and Shastri adopted honesty, truth and non-violence throughout their life.

Hardoi News: जीवनभर ईमानदारी और सत्य, अहिंसा को गांधी और शास्त्री ने अपनाया

Thu, 03 Oct 2024 12:53 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 03 Oct 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
Gandhi and Shastri adopted honesty, truth and non-violence throughout their life.
हरदोई। ईमानदारी, सत्य और अहिंसा को जीवनभर साध्य बनाकर विदेशी ताकतों से राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री लड़े। गांधी जी ने गुलामी की जंजीरों को तोड़ा और शास्त्री जी ने अनाज संकट से निपटने का काम किया था।
विज्ञापन

बुधवार को गांधी और शास्त्री जयंती धूमधाम से मनाई गई। डीएम मंगला प्रसाद सिंह व एसपी नीरज कुमार जादौन ने पुलिस लाइन के सामने पार्क में गांधी जी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पांजलि अर्पित की। डीएम ने कलक्ट्रेट परिसर में तिरंगा झंडा फहराया। दोनों महापुरुषों के जीवन पर प्रकाश डाला। डीएम ने स्वच्छाग्रहियों को सम्मानित किया। विद्यालयों के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की पुस्तुतियां दीं। स्वच्छता वाटिका में गांधी प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित की। गांधी भवन में झंडारोहण के बाद गांधी जी की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया। गांधी जी के जीवन पर आधारित प्रदर्शनी को देखा। विभिन्न विभागों के स्टालों का अवलोकन किया। सर्वधर्म प्रार्थना सभा व चरखा यज्ञ में भाग लेकर चरखा चलाया। नगर पालिका अध्यक्ष सुखसागर मिश्र मधुर व महात्मा गांधी जन कल्याण समिति के सदस्यगण मौजूद रहे। प्रियंका सिंह, एडीएम न्यायिक प्रफुल्ल त्रिपाठी, नगर मजिस्ट्रेट सुनील कुमार त्रिवेदी आदि अधिकारी मौजूद रहे। इसके बाद डीसीएम श्रीराम की ओर से खुशहाली स्वच्छता परियोजना का उद्घाटन किया। यूनिट हेड प्रदीप त्यागी व अन्य अधिकारियों ने डीएम को स्मृति चिह्न भेंट किया। ईओ विनोद कुमार सोलंकी आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

विकास भवन में सीडीओ सौम्या गुरूरानी ने गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। कहा कि सभी अपने पटल के सभी कार्यों को समय से निष्पक्ष और ईमानदारी से पूरा करें। जिला पंचायत परिसर में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रेमावती ने ध्वजारोहण किया और गांधी जी और शास्त्री जी के चित्र पर माल्यार्पण किया। बालाजी धाम खेतुई सहित मंदिरों पर श्रमदान किया। क्षेत्रीय महामंत्री भाजपा अवध क्षेत्र अनुसूचित मोर्चा पीके वर्मा, अपर मुख्य अधिकारी प्रदीप कुमार गुप्ता, मंहत नागेंद्र दास, मंडल अध्यक्ष श्याम सिंह, अर्जुन सिंह चंदेल, सेक्टर संयोजक धनंजय सिंह, बूथ अध्यक्ष गौरव शुक्ला, मीडिया प्रभारी अनु. मोर्चा मोनू दिवाकर आदि मौजूद रहे। पीएम श्री केंद्रीय विद्यालय मलिहामऊ में 100 घंटे स्वयं सफाई और 100 अन्य व्यक्तियों को ऐसा करने के लिए प्रेरित करने की शपथ ली गई। प्राचार्य मो. राशिद ने छात्रों का उत्साहवर्धन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

--------------

भाजपा ने किया श्रमदान, चलाया स्वच्छता अभियान
राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की 152वीं और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती पर भाजपा कार्यालय कार्यक्रम हुआ। जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन सहित पदाधिकारियों ने चित्र पर पुष्प अर्पित किए। स्वच्छता अभियान में 100 से अधिक लोगों ने श्रमदान किया। सेवा पखवारा अभियान में हरदोई ग्रामीण मंडल के प्राथमिक विद्यालय चांद बेहटा में सफाई की गई। पूर्व जिला अध्यक्ष राम बहादुर सिंह, जिला उपाध्यक्ष विनोद राठौर, महामंत्री अनुराग मिश्र, जिला मीडिया प्रभारी गांगेश पाठक, प्रचार मंत्री संदीप अवस्थी, पूर्व महामंत्री अरविंद शुक्ल, सह मीडिया प्रभारी परेश लोहिया, सत्यम शुक्ल, नगर अध्यक्ष अजीत उपाध्याय, पंकज सिंह, योगेंद्रपाल सिंह, कपिल मोहन गुप्ता आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed