{"_id":"de69ac704a47fd2ec6b042a1657347fa","slug":"game-sharing-is-happening-in-compensation-to-farmers-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"किसानों को मुआवजा बांटने में हो रहा खेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
किसानों को मुआवजा बांटने में हो रहा खेल
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Mon, 25 May 2015 12:26 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भारतीय कृषक दल द्वारा राजकीय बालिका इंटर कालेज में
विज्ञापन
विचार गोष्ठी मेें दल के अध्यक्ष सरोज दीक्षित ने कहा कि जब तक देश का
किसान दु:खी रहेगा तब तक भारत में अच्छे दिन नहीं आ सकते है।
उन्होंने कहा कि किसानों को मुआवजे के रूप दिए जाने वाले धन में भी भारी खेल हो रहा है। उन्होंने कहा कि किसानाें के साथ छलावा और धोखा किया जा रहा है। आरोप लगाया कि किसानों का बकाया गन्ना भुगतान नहीं हो रहा और उद्योगपतियों को सरकार द्वारा लाभान्वित किया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि प्रकृति की मार से बर्बाद हो चुके किसानों की हितों की अनदेखी की जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों के हितों के लिए सभी लोग एकजुट होकर सड़कों पर उतरने का काम करें। उन्होंने किसानों के हक की आवाज उठाने के लिए 10 जून को जंतर मंतर नई दिल्ली में धरना प्रदर्शन करने का ऐलान किया।
इसके लिए 9 जून को हरदोई से रथ यात्रा लेकर फर्रुखाबाद, एटा होते दिल्ली पहुंचा जाएगा। कहा कि अर्जुनपुर में पुल के लिए भी केेंद्र सरकार को ज्ञापन दिया जाएगा।
गोष्ठी में श्यामाकांत दीक्षित, गिरीश बाजपेयी, बुद्धि सागर शुक्ला, रघुनंदन सिंह चौहान, हनुमान प्रसाद मिश्रा, दिनेश पाठक, संतोष दीक्षित, सरोज मिश्रा, चंद्रपाणि अवस्थी और सर्वेश पांडेय आदि ने विचार व्यक्त किए।