{"_id":"674c95a1b09c3149fe004341","slug":"fury-march-will-be-taken-out-in-the-city-for-the-release-of-chinmoy-krishna-das-hardoi-news-c-213-1-hra1005-123285-2024-12-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए शहर में निकाली जाएगी रोष यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए शहर में निकाली जाएगी रोष यात्रा
विज्ञापन
हरदोई। बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार के विरोध में एक बार फिर हिंदू रक्षा समिति सड़क पर उतरेगी। बांग्लादेश की जेल में बंद इस्कान के संत चिन्मय कृष्ण दास की रिहाई के लिए तीन दिसंबर को रोष यात्रा निकाली जाएगी। गांधी मैदान से कलक्ट्रेट तक निकाली जाने वाली यात्रा के बाद प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा जाएगा।
राष्ट्रीय स्वयं सेवक संघ के विभाग संपर्क प्रमुख राजेश सिंह चौहान के आवास पर आयोजित पत्रकार वार्ता में उक्त जानकारी सेवा भारती के जिलाध्यक्ष विजय बहादुर सिंह ने दी। विजय बहादुर सिंह ने कहा कि हिंदुओं सहित सभी अल्पसंख्यकों पर इस्लामिक कट्टरपंथी हमले कर रहे हैं। महिलाओं के साथ अमानवीय व्यवहार किया जा रहा है। बांग्लादेश सरकार मूकदर्शक बनी हुई है। वहां शांतिपूर्ण प्रदर्शन में हिंदुओं का नेतृत्व कर रहे इस्कान के संत चिन्मय कृष्ण दास को बांग्लादेश सरकार ने जेल भेज दिया है।
उन्होंने संत की रिहाई की मांग की। उन्होंने सभी सामाजिक, सांस्कृतिक व धार्मिक संस्थाओं से अपील करते हुए कहा कि संत की रिहाई के समर्थन में निकाली जा रही रोष यात्रा में सभी लोग शामिल हों। पत्रकार वार्ता में गायत्री परिवार के आरबी शर्मा, पतंजलि योग समिति के जिला प्रभारी हरिवंश सिंह, साहित्य परिषद प्रमुख सुशील वर्मा, संत समाज से सुनील शास्त्री, महिला समन्वयक सुहाना जैन व विभाग संपर्क प्रमुख राजेश सिंह चौहान मौजूद रहे।