{"_id":"65e4b5d8c90b1f3ebb0ba92d","slug":"furniture-businessman-died-in-collision-between-two-bikes-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-111439-2024-03-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में फर्नीचर व्यापारी की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: दो बाइकों की भिड़ंत में फर्नीचर व्यापारी की मौत
Sun, 03 Mar 2024 11:09 PM IST
कानपुर ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
Updated Sun, 03 Mar 2024 11:09 PM IST
विज्ञापन
पाली (हरदोई)। पाली थाना क्षेत्र में रुपापुर मार्ग पर मुंडेर गांव के पास दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में एक बाइक पर सवार कारोबारी की मौत हो गई, जबकि दूसरी बाइक पर सवार किसान घायल हो गया। घायल को गंभीर हालत में जिला अस्पताल रेफर किया गया है।
पाली थाना क्षेत्र के अकोड़ा निवासी हरिमोहन शुक्ला (38) शाहजहांपुर जनपद के अल्हागंज में फर्नीचर की दुकान चलाते थे। उनकी दुकान पर बक्सा और अलमारी का निर्माण होता है। रविवार शाम लगभग साढ़े सात बजे वह बाइक से अल्हागंज से वापस अपने घर जा रहे थे।
इसी दौरान पाली थाना क्षेत्र के अमिरता गांव निवासी दुर्गेश कुमार (30) भी बाइक से पाली से अपने गांव जा रहे थे। रूपापुर पाली मार्ग पर मुंडेर गांव के पास दोनों बाइकों की भिड़ंत हो गई। घटना में दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों को सीएचसी सवायजपुर में पहुंचाया।
विज्ञापन
यहां हरिमोहन को मृत घोषित कर दिया गया, जबकि दुर्गेश को जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया। परिवार में पत्नी और एक पुत्री व एक पुत्र है। पाली के प्रभारी निरीक्षक एके राय ने बताया कि घटना संज्ञान में है। शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा जाएगा।