{"_id":"57ba06e1b2470a0afe2d0669b654878a","slug":"free-will-cure-doctor-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"डाक्टर डे पर नि:शुल्क इलाज करेंगे डॉक्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
डाक्टर डे पर नि:शुल्क इलाज करेंगे डॉक्टर
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
Updated Sun, 28 Jun 2015 12:00 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
डाक्टर्स डे पर एक जुलाई को जिलेभर के कई नर्सिंग होम
विज्ञापन
और क्लीनिकों में मरीजों को मुफ्त परामर्श मिलेगा। इतना ही नहीं पैथालाजी
जांच में भी 25 फीसती तक की छूट मिलेगी। इसकी तैयारी शुरू हो गई है। अमर
उजाला फाउंडेशन के तत्वावधान में होने वाले शिविर के लिए डॉक्टराें में गजब
का उत्साह दिख रहा है।
अमर उजाला फाउंडेशन डाक्टर्स डे पर एक जुलाई को कई प्रतिष्ठित नर्सिंग होमों और डॉक्टरों के सहयोग से नि:शुल्क शिविरों का आयोजन कराएगा। अभी तक दो दर्जन से ज्यादा चिकित्सकों ने नि:शुल्क शिविर आयोजित कराने को लेकर अमर उजाला के संग संग चलने की हामी भर दी है।
शिविर में अब तक अस्पताल रोड स्थित बालाजी हास्पिटल, नघेटा रोड स्थित कीर्ति कृष्णा बाल हास्पिटल, निर्मला नर्सिंग होम, आशा नगर के निकट कुंती नर्सिंग होम आदि बड़े नर्सिंग होमों में एक जुलाई को शिविर आयोजित होगा। बाला जी हास्पिटल में चिकित्सक सीपी कटियार दिन में अपनी ओपीडी में नि:शुल्क मरीजों को देखेंगे।
इसके अलावा बालाजी हास्पिटल में होने वाली समस्त जांचों पर 25 फीसदी छूट भी मिलेगी। कीर्ति कृष्णा बाल हास्पिटल में भी बाल रोग विशेषज्ञ सीके गुप्ता भी नि:शुल्क मरीजों को देखेंगे, वहीं निर्मला नर्सिंग होम में डा. आरपी गुप्ता व कुंती नर्सिंग होम में डा. अरुण मौर्या भी अमर उजाला की मुहिम में संग हैं और नि:शुल्क परामर्श देंगे।