फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Fraudster sold three and a half bighas of land with fake Aadhaar in hardoi

Fake Aadhar Card: फर्जी आधार से जालसाज ने बेची साढ़े तीन बीघा भूमि, चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज

Tue, 10 Jan 2023 11:22 PM IST
कानपुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, हरदोई Published by: कानपुर ब्यूरो Updated Tue, 10 Jan 2023 11:22 PM IST
सार

बिलग्राम क्षेत्र में फर्जी आधार कार्ड से जालसाज ने साढ़े तीन बीघा जमीन बेच दी। एसपी के आदेश पर चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है।

विज्ञापन
Fraudster sold three and a half bighas of land with fake Aadhaar in hardoi
सांकेतिक तस्वीर - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

हरदोई जिले के बिलग्राम क्षेत्र में बेशकीमती साढ़े तीन बीघा भूमि को जालसाज ने फर्जी अभिलेखों के सहारे बेच डाला। मामले में पीड़ित किसान की शिकायत पर एसपी के आदेश पर पुलिस ने चार माह बाद मुकदमा दर्ज किया है। इसमें भूमि के विक्रेता और क्रेता सहित चार को आरोपी बनाया गया है।

विज्ञापन

कस्बे के मोहल्ला खतराना निवासी कृष्ण कुमार पाठक की अख्तियारपुर में कृषि योग्य भूमि है। उनको बताए बिना ही जालसाज ने उनकी साढ़े तीन बीघा भूमि का बैनामा फर्जी अभिलेख लगाकर कर दिया। भूमि मालिक को इसकी जानकारी तब लगी जब खरीदार खेत पर कब्जा लेने पहुंचा।
विज्ञापन

किसान कृष्ण कुमार पाठक की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर में कहा गया है कि उप निबंधक कार्यालय से बैनामा की प्रति में आठ सितंबर को भूमि की खरीद-फरोख्त की गई है। उनकी भूमि का पन्योड़ी निवासी रामपाल ने माधौगंज निवासी आशीष कुमार गुप्ता को फर्जी आधार कार्ड लगाकर बैनामा किया है।

विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने एसपी को भूमि के सभी अभिलेख दिखाए। एसपी के आदेश पर उनकी भूमि को फर्जी ढंग से विक्रय और क्रय करने वालों के साथ ही दोनों गवाहों पर कोतवाली पुलिस ने मुकदमा दर्ज किया है। कोतवाल फूल सिंह ने बताया कि चार लोगों पर धोखाधड़ी का मुकदमा दर्ज कर जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed