फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four persons including suspended Pradhan were asked to give reply on the irregularities

Hardoi News: गड़बड़ी पर निलंबित प्रधान समेत चार से जवाब-तलब

Thu, 26 Jun 2025 10:52 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 26 Jun 2025 10:52 PM IST
विज्ञापन
Four persons including suspended Pradhan were asked to give reply on the irregularities
हरदोई। गांवों में विकास कार्यों और भुगतान में गड़बड़ी पर निलंबित प्रधान समेत चार को नोटिस दिया गया। डीएम अनुनय झा ने गड़बड़ी पर सभी से साक्ष्य सहित जवाब मांगे हैं। प्रधान को चेतावनी दी कि साक्ष्य सहित जवाब न आने पर पद से हटाए जाने की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन

विकास खंड भरावन की ग्राम पंचायत पीपरगांव में गड़बड़ी की शिकायत किसान शक्ति महासभा के प्रदेश अध्यक्ष नीमडांडा निवासी नीरज कुमार शुक्ला व पीपरगांव निवासी रामशंकर ने की थी। जिस पर डीएम ने सहायक निदेशक मत्स्य व जल निगम ग्रामीण के सहायक अभियंता से जांच कराई थी। बताया कि जांच में गड़बड़ी की पुष्टि पर प्रधान सुमन को निलंबित कर दिया गया था।
विज्ञापन

पंचायत सचिव राहुल कुमार सिंह, अनिल कुमार वर्मा और तकनीकी सहायक आशुतोष दीक्षित से जवाब-तलब किए गए थे। बताया कि राहुल कुमार सिंह और अनिल कुमार वर्मा ग्राम विकास अधिकारी के पद से पदोन्नति पाकर सहायक विकास अधिकारी सहकारिता हुए हैं। इन दोनों को सहायक निबंधक के माध्यम से नोटिस दिया गया है। अंतिम जांच सहकारिता विभाग के सहायक निबंधक और पीडब्ल्यूडी के सहायक अभियंता से कराई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जांच रिपोर्ट में कहा कि इंटरलॉकिंग का काम नहीं कराया गया है। एस्टीमेट में ओवर राइटिंग की गई है। पंचायत भवन बंद मिला। एक कंप्यूटर सिस्टम ही मिला। दूसरा कंप्यूटर गायब है। दो नाबालिग विकास और आकाश के नाम से मजदूरी का भुगतान निकाला गया है। इंटरलॉकिंग के नीचे स्थानीय बालू डलवाई गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed