फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four percent of high school and three percent of intermediate result dropped

Hardoi News: हाईस्कूल का चार और इंटर का तीन प्रतिशत गिरा परीक्षाफल

Mon, 22 Apr 2024 12:16 AM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 22 Apr 2024 12:16 AM IST
विज्ञापन
Four percent of high school and three percent of intermediate result dropped
हरदोई। माध्यमिक शिक्षा परिषद की बोर्ड परीक्षा का परीक्षाफल विगत वर्ष की तुलना में गिर गया। हाईस्कूल का चार प्रतिशत और इंटर का तीन प्रतिशत परीक्षाफल कम हुआ, मगर इस बार प्रदेश की वरीयता सूची में 11 बच्चों ने स्थान प्राप्त करने में सफलता हासिल की।
विज्ञापन

माध्यमिक शिक्षा परिषद से संबंद्ध जिले में 627 विद्यालय संचालित हैं। इन विद्यालयों में प्रतिवर्ष एक लाख के आसपास विद्यार्थी परीक्षा में शामिल हो रहे हैं। विगत वर्ष जिले में हाईस्कूल के 59846 विद्यािर्थयों ने पंजीकरण कराया था, इसमें 53702 परीक्षा में शामिल हुए थे। इसमें 48115 ने सफलता प्राप्त की थी। विगत वर्ष बोर्ड परीक्षा में 89.60 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे।
विज्ञापन

इस बार परीक्षा में 84.71 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए। वहीं विगत वर्ष इंटर की परीक्षा के लिए 47345 ने पंजीकरण कराया था। इसमें 45522 शामिल हुए थे। इसमें से 31123 सफल हुए थे। विगत वर्ष 88.37 प्रतिशत विद्यार्थी सफल हुए थे। इस बार इंटर में 85.60 प्रतिशत परीक्षार्थी ही सफल हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन




जिले का परीक्षाफल कुछ कम हुआ है, लेकिन जनपद के कई विद्यार्थियों ने बेहतर प्रदर्शन कर प्रदेश की सूची में नाम दर्ज कराया। विद्यालय वार परीक्षाफल की समीक्षा की जाएगी।
-बाल मुकुंद प्रसाद, जिला विद्यालय निरीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed