फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people were killed in accidents

हादसों में चार लोगों की मौत

Tue, 03 Feb 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई
ब्यूरो/अमर उजाला, हरदोई Updated Tue, 03 Feb 2015 12:34 AM IST
विज्ञापन
Four people were killed in accidents

मल्लावां क्षेत्र में संदिग्ध हालत में आग लगने से

विज्ञापन
दंपति झुलस गए, जिसमें महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। महिला के भाई ने ससुरालियों पर हत्या का आरोप लगाया है। उधर, अलग-अलग थाना क्षेत्रों में दो लोगों ने जहर खा लिया, जिससे युवक की मौत हो गई।

उधर, अन्य सड़क हादसों में साधु समेत दो लोगों की मौत हो गई, जबकि सात लोग घायल हो गए। इस दौरान गुस्साए लोगों ने सड़क जाम कर दी। काफी मशक्कत के बाद आश्वासन के बाद लोग माने, तब जाम खुल सका। मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मोहद्दीनपुर निवासी नन्ही (25) पत्नी विनोद और विनोद (30) पुत्र दीना रविवार की रात आग से झुलस गए।

दोनों को जिला अस्पताल लाया गया। जहां पर नन्हीं की मौत हो गई, जबकि विनोद का जिला अस्पताल में इलाज चल रहा है। विनोद का कहना था कि रात में दीपक गिरने से रजाई में आग लग गई थी। इससे दोनों लोग झुलस गए थे। उधर, नन्ही के भाई होरीलाल निवासी दुल्लापुर थाना बांगरमऊ उन्नाव ने आरोप लगाया कि उसकी बहन को आग लगाकर ससुरालियों ने मार डाला।

दो बार वह लोग उसको मारने का प्रयास कर चुके है। डेढ़ साल पहले भी आग से वह झुलस गई थी। उधर, इसी क्षेत्र के ग्राम ईश्वरपुर साई निवासी आशीष (28) पुत्र नरेश सोमवार की सुबह गांव के बाहर एक देव स्थान पर अचेत अवस्था में पड़े मिले।

परिजन उसे इलाज को स्वास्थ्य केेंद्र ले गए, जहां हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल रेफर कर दिया, जहां डॉक्टर ने मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराया। इधर, सांडी क्षेत्र के नेकपुरा निवासी पूनम (18) पत्नी शैलेंद्र ने जहर खा लिया। उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

उधर, देहात क्षेत्र के अटवा असिगांव के पास सोमवार सुबह बाइक को ट्रक ने टक्कर मार दी, जिससे बाइक सवार रामसनेही त्रिवेदी (45) पुत्र छोटेलाल त्रिवेदी निवासी उमरन बेहटा गोकुल की मौत हो गई। वहीं गांव के अमित मिश्र (25) पुत्र गिरीशचंद्र मिश्र घायल हो गए।

घटना से गुस्साएं ग्रामीणों ने मुख्य मार्ग पर मुआवजे की मांग के लिए जाम लगा दिया। मामला तूल पकड़ते देख कई थानों का फोर्स मौके पर बुलाया गया। इसी बीच पहुंचे एसडीएम सदर पप्पू गुप्ता ने मुआवजा दिलाने का आश्वासन देकर जाम खुलवाया और क्रेन बुलाकर ट्रक को घटनास्थल से हटवाया।

पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेज दिया। इसके चलते करीब ढाई घंटे तक आवागमन बाधित रहा। परिजनों ने बताया कि रामसनेही गांव निवासी मनोज मिश्र की पुत्री की शादी के लिए रिश्ता देखने जा रहे थे। उधर, पुलिस ने चालक को हिरासत में लेकर ट्रक कब्जे में ले लिया।

इधर, शहर कोतवाली क्षेत्र में कचहरी रोड़ पर बाइक सवार अखिलेश (18) पुत्र रामचंद्र निवासी छोछपुर थाना अरवल पैदल जा रहे और एक व्यक्ति से टकरा गए। इससे दोनों घायल हो गए। घायलों को जिला अस्पताल पहुंचाया गया। जहां हालत गंभीर होने पर दूसरे व्यक्ति को लखनऊ रेफर कर दिया गया।

उधर, बिलग्राम क्षेत्र के जलालपुर के सामने बिलग्राम कन्नौज मार्ग पर  सड़क पार करते समय साधु मैकूलाल को किसी वाहन ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर मौत हो गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम को भेजा।

इधर, मल्लावां क्षेत्र के ग्राम मनियामऊ निवासी नईमन (60) पुत्र शराफत सड़क हादसे में घायल हो गया, जबकि पिहानी क्षेत्र के मोहल्ला मिश्राना निवासी अनिल (19) पुत्र राम लडै़ते बाइक से करावां जा रहे थे। रास्ते में साइकिल सवार को बचाने में बाइक पलट गई। इससे वह घायल हो गया।

उधर, सांडी क्षेत्र के ग्राम मसूदपुर निवासी पंजाबी (17) पुत्र इतवारी लाल और रामशंकर (30) पुत्र तोताराम बाइक से जा रहे थे। रास्ते में साइकिल सवार से टकरा गए, जिससे दोनों घायल हो गए। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed