{"_id":"6aff3be8b6cc15fd8a0bf08b","slug":"electric-wire-gets-caught-on-bus-carrying-funeral-procession-utility-pole-falls-hardoi-news-c-213-1-sknp1042-160457-2026-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: शव यात्रा लेकर जा रही बस में फंसा बिजली का तार, पोल गिरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: शव यात्रा लेकर जा रही बस में फंसा बिजली का तार, पोल गिरा
विज्ञापन
फोटो-59-बस पर गिरा पोल। संवाद
संवाद न्यूज एजेंसी
संडीला। नगर में छोटा चौराहा के पास बृहस्पतिवार दोपहर शव यात्रा लेकर जा रही बस बिजली के तारों में फंस गई। तार खिंचने से सड़क किनारे लगा बिजली का खंभा बस पर गिर गया। इससे मौके पर अफरा तफरी मच गई। गनीमत रही कि हादसे में कोई घायल नहीं हुआ। सुजनिया निवासी रामबली चौरसिया (64) खेती करते थे। बीमारी के कारण उनका निधन बुधवार को लखनऊ में हो गया था। बृहस्पतिवार सुबह लगभग 10:30 बजे उनका शव गांव लाया गया था। दोपहर में परिजन अंतिम संस्कार के लिए शव लेकर बस से नानामऊ घाट जा रहे थे। इसी दौरान छोटा चौराहा के पास बस बिजली के तारों में फंस गई। बस के आगे बढ़ने पर तार खिंच गए और पास लगा बिजली का खंभा टूटकर बस पर गिर गया। जानकारी पर पहुंची पुलिस और बिजली निगम के कर्मचारियों ने मशक्कत कर पोल हटवाया। एसडीओ दिवाकर यादव ने बताया कि बस में बिजली का तार फंसने से खिंचाव होने के कारण पोल गिरा है। कोई हताहत नहीं है।