फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   Four people arrested for culpable homicide

Hardoi News: गैर इरादतन हत्या में चार लोग गिरफ्तार

Mon, 01 Apr 2024 11:32 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Mon, 01 Apr 2024 11:32 PM IST
विज्ञापन
Four people arrested for culpable homicide
हरदोई। शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर गांव में मारपीट के दौरान घायल युवक की मौत के मामले में पुलिस ने चारों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गैर इरादतन हत्या की धाराओं में चारों को न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेज दिया गया। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में बाबा, पिता और पुत्र शामिल हैं।
विज्ञापन

शहर कोतवाली क्षेत्र के कुतुवापुर गांव में बीते बुधवार को दरवाजा रखने के विवाद में मारपीट हो गई थी। मारपीट में घायल गांव निवासी सुदेश की शनिवार रात लखनऊ के ट्रॉमा सेंटर में मौत हो गई थी। पोस्टमार्टम के बाद रविवार को शव लेकर पहुंचे परिजनों ने गांव में ही शव रखकर हंगामा किया था और आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की थी।
विज्ञापन

शहर कोतवाल संजय पांडेय ने आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी का भरोसा दिलाया था। इसी क्रम में रविवार रात पुलिस ने कुतुवापुर से ही घटना के आरोपी जयराम, उसके दो पुत्रों राजेश उर्फ तौले और इच्छाराम व तौले के पुत्र मंशाराम को गिरफ्तार कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

शहर कोतवाल ने बताया कि मारपीट का मामला पहले से ही दर्ज था। सुदेश की मौत होने पर इसे गैर इरादतन हत्या की धाराओं में तरमीम किया गया था। गैर इरादतन हत्या के आरोप में ही चारों आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed