{"_id":"69a1e8f417c1211ebe001128","slug":"four-pairs-of-trains-including-triveni-will-run-daily-from-tomorrow-hardoi-news-c-213-1-hra1004-145669-2026-02-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hardoi News: कल से रोज दौड़ेंगी त्रिवेणी समेत चार जोड़ी ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hardoi News: कल से रोज दौड़ेंगी त्रिवेणी समेत चार जोड़ी ट्रेनें
विज्ञापन
ट्रेनों का संचालन सामान्य होने से यात्रियों को मिलेगी राहत
कोहरे के चलते ट्रेनों के कम कर दिए गए थे फेरे
संवाद समाचार एजेंसी
हरदोई। कोहरे के कारण पिछले तीन महीनों से पटरियों पर आंशिक रूप से दौड़ रहीं ट्रेनों का संचालन रविवार से सामान्य हो जाएगा। बीते तीन माह से सप्ताह में दो से तीन दिन चल रहीं ट्रेनें अब दोबारा नियमित रूप से चलने लगेंगी। त्रिवेणी एक्सप्रेस समेत चार जोड़ी ट्रेनों के नियमित चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।
बता दें, कि हर साल की तरह रेलवे ने इस बार भी कोहरे के कारण एक दिसंबर से 28 फरवरी तक चार जोड़ी ट्रेनों को आंशिक रूप से निरस्त कर दिया था। इनमें ट्रेन संख्या 15119-20 वाराणसी-देहरादून जनता एक्सप्रेस, ट्रेन 15127-28 वाराणसी-नई दिल्ली काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस, ट्रेन 15073-74 टनकपुर-सिंगरौली त्रिवेणी एक्सप्रेस और ट्रेन 15909-10 डिब्रूगढ़-लालगढ़ अवध असम एक्सप्रेस शामिल हैं।
यह ट्रेनें अलग-अलग तिथियों पर आंशिक रूप से निरस्त रहीं थी। ट्रेनें बंद होने से सबसे अधिक दैनिक यात्रियों को समस्या का सामना करना पड़ा। यात्रियों पर सबसे अधिक असर त्रिवेणी एक्सप्रेस के फेरे कम होने से पड़ा, क्योंकि इस ट्रेन से बड़ी संख्या में दैनिक यात्री सफर करते हैं। इसके अलावा दिल्ली के यात्रियों के लिए काशी विश्वनाथ एक्सप्रेस और अवध असम एक्सप्रेस के रोजाना चलने से काफी राहत मिली है। त्योहार के पहले इन ट्रेनों के रोजाना चलने से यात्रियों को काफी राहत मिलेगी।